23 जुलाई 2026:
मध्य प्रदेश/ इंदौर/
इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने उसकी जमानत याचिका खारिज करते हुए तीन सप्ताह के अंदर सरेंडर करने के आदेश दिए हैं।  अब सोनम को दोबारा जेल जाना पड़ सकता है। दरअसल, मेघालय सरकार ने सोनम को मिली जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी। सुनवाई के बाद कोर्ट ने जमानत रद्द कर दी।  इससे पहले मेघालय हाईकोर्ट ने उसे जमानत दी थी, जिसके बाद वह जेल से बाहर थी। .सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार की सुनवाई में सोनम को सरेंडर करने का विकल्प दिया था। कोर्ट ने कहा था कि या तो मामले की मेरिट पर फैसला होगा या फिर गवाहों के बयान पूरे होने तक उसे जेल में रहना होगा । वहीं, राजा रघुवंशी के परिवार ने पहले भी सोनम पर सबूतों से छेड़छाड़ की आशंका जताई थी और उसकी जमानत का विरोध किया था।

Share