Share

7 जुलाई 2026:

उत्तर प्रदेश /अयोध्या/

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की सोमवार को महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉक्टर अनिल कुमार मिश्रा के इस्तीफा स्वीकार कर लिए गएl अंतरिम महासचिव की जिम्मेदारी वरिष्ठ सदस्य कृष्ण मोहन को सौंप गई l विशेष आमंत्रित सदस्य गोपाल राव को पद से हटाया गया और नए सीईओ के चयन के लिए समिति बनाई गई l अब 22 जुलाई को मंदिर ट्रस्ट की अगली बैठक में खाली पदों और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय किया जाएगा l
यह बैठक राम जन्मभूमि परिसर के यात्री सुविधा केंद्र में संपन्न हुई l अध्यक्षता महंत नृत्य गोपाल दास राय ने की l बैठक में ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता के परसारन ने ट्रस्ट की नियमावली का उल्लेख करते हुए कहा कि इस्तीफा दिए जाने के बाद उसे पर पुनर्विचार का प्रावधान नहीं है l इसलिए चंपत राय और डॉक्टर अनिल मिश्रा के इस्तीफे इन नियमों के अनुसार अपने आप ही प्रभावित हो गए हैं l बैठक में यह भी कहा गया कि कुछ लोग इस दुर्भाग्यपूर्ण प्रकरण का राम जन्मभूमि, हिंदू समाज और व्यापक हिंदू आस्था को कमजोर करने के लिए अवसर के रूप में प्रयोग करने की कोशिश कर रहे हैं l आधारहीन आरोपों को जनमानस के सामने इस तरह प्रस्तुत किया जा रहा है, जिनका उद्देश्य सत्य जानने का नहीं बल्कि सिर्फ और सिर्फ भ्रम फैलाने का है l बैठक में ट्रस्ट के नए सीईओ के चयन के लिए भी तीन सदस्य सदस्य समिति का गठन किया गया l समिति में सेवानिवृत्ति में न्यायाधिश प्रमोद कोहली लेफ्टिनेंट जनरल सेवा निवृत विष्णु कांत चतुर्वेदी और सुरेश हावड़ा को शामिल किया गया है l ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देवगिरी ने मीडिया से बताया कि ट्रस्ट तथ्यों के आधार पर हर आरोप का जवाब देगा और पूरी तरह पारदर्शिता बनाए रखी जाएगी l
ट्रस्ट ने मंदिर में प्राप्त होने वाले चढ़ावे और अन्य भेट का विस्तृत जानकारी भी सार्वजनिक की है l

ट्रस्ट के अनुसार अब तक निधि समर्पण अभियान और शेष अन्य स्रोतों से कुल 3264 करोड रुपए प्राप्त हुए हैं जिनमें से 2370 करोड रुपए मंदिर निर्माण में खर्च हुए हैं एवं अन्य पूंजीगत कार्यों पर भी खर्च किए जा चुके हैं l स्थापना से लेकर वर्तमान फाइनेंशियल ईयर तक रामलला को चढ़ावे के रूप में 582 करोड रुपए प्राप्त हुए हैं l जिनमें से 391 करोड़ रुपए संचालन संबंधी कार्यों में खर्च किए जा चुके हैं l


Share