Share

1 July 2026:

उत्तर प्रदेश/अयोध्या/

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में.आठों आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उनकी वे सभी संपत्तियां अटैच करने जा रही है  जो उनकी आय के ज्ञात स्रोतों से ज्यादा है ।

साथ ही कुछ और लोगों को भी गिरफ्तार किया जा सकता है । विवेचक क्षेत्राधिकारी आशुतोष त्रिपाठी के निर्देशन में मंडल कारागार पहुंचकर आरोपित अविनाश शुक्ला से लगभग 4 घंटे तक की पूछताछ हुई है ।

आरोपितों को 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर 13 जुलाई तक के लिए जेल भेजा गया है।  पुलिस ने महासचिव चंपत राय से भी जानकारी ली है lसूत्रों के अनुसार चंपत राय ने कहा कि उन्हें विश्वास नहीं था कि रामशंकर यादव उर्फ tinnu भी चोरी में शामिल हो सकता है ।इस जांच में अनुकल्प मिश्र , लव कुश मिश्रा, रमाशंकर मिश्रा, मनीष यादव, मनीष पांडे और सुभाष श्रीवास्तव के साथ ही टीनू यादव के घर से जमीन की खरीदी FD के प्रपत्र, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, महंगे आभूषण और अन्य महंगी वस्तुओं के खरीदने के कागजात बरामद किए गए हैं । यह सभी आरोपित बेहद साधारण परिवार से हैं । उनके पैतृक घर अभी भी जर्जर हालत में पड़े हैं ,परंतु इन्होंने अत्यंत महंगी जमीने खरीद कर आलीशान मकान बनवाए हैं । इसके अलावा होटल या रेस्टोरेंट में भी शेयर ले रखा है ।  महंगे मोबाइल  महंगी गाड़ियां इत्यादि भी खरीदे गए हैं ।  पुलिस के अनुसार अभी सभी आरोपितों की संपत्ति से जुड़े अन्य विवरण भी जुटाए जा रहे हैं और आरोपितों की आय के स्रोत भी पता किया जा रहे हैं ।‌


Share