आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा एआई:
आम लोगों को जिओ युग के बाद इंटेलिजेंस युग से जोड़ेगी रिलायंस इंडस्ट्री:
रिलायंस डिजिटल इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने इस एआई समिट के दौरान कई बड़े ऐलान किए ।उन्होंने कहा जिस तरह जियो ने देश में डाटा को सस्ता किया। इस तरह एआई को भी आम लोगों तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।
जिओ इंटरनेट युग के बाद देश को इंटेलिजेंस युग से भी जोड़ेगी।
उन्होंने कहा, भारत दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल डेटा इस्तेमाल करने वाला उपभोक्ता है। मुकेश अंबानी ने एआई समिट में कहा कि लगभग 1 बिलियन यूजर्स भारत में है और डेटा की लागत दुनिया भर में सबसे कम है। इसके अलावा क्वालिटी की बात करें तो, दिल्ली और भारत के सबसे दूर के गांव में कोई अंतर नहीं है।
मुकेश अंबानी ने एआई समिट मेंयह भी कहा कि भारत इंटेलिजेंस को किराए पर नहीं ले सकता। इसलिए, हम इंटेलिजेंस की लागत को उतना ही कम करेंगे जितना हमने डेटा की लागत कम की थी। उन्होंने कहा कि आज AI में सबसे बड़ी रुकावट टैलेंट नहीं है, कंप्यूट की कमी और ज्यादा लागत सबसे बड़ी रुकावट है।
एआई नौकरी नहीं छीनेगा बल्कि लोगों को नए अवसर देगा:
7 वर्षों में एआई के क्षेत्र में 10 लाख करोड रुपए के निवेश की घोषणा भी की।
इसके अंतर्गत जामनगर में डाटा सेंटर विकसित करना शामिल है 2026 के अंत तक 120 मेगावाट क्षमता शुरू करने का लक्ष्य है अंबानी ने कहा कि जियो अपने नेटवर्क के जरिए देश भर में ऐसी कंप्यूटर क्षमता उपलब्ध कराएगा जिससे एआई सेवाएं कम लागत और तेज गति से लोगों , दुकानों ,स्कूलों ,अस्पतालों और किसानों तक पहुंच सकेगा। एआई से जुड़ी चिंताओं पर उन्होंने कहा है यह नौकरियां नहीं छीनेगा ,बल्कि उच्च कौशल वाले नए अवसर पैदा करेगा। अंबानी ने शिक्षा स्वास्थ्य कृषि और आम इस्तेमाल के प्लेटफार्म भी पेश किया।


Leave a Reply