Share


1 जून 2026:
खबर प्रधान डेस्क:
मध्य प्रदेश भोपाल:

भोपाल के वीआईपी रोड स्थित होटल इम्पीरियल सबरे के सामने बड़े तालाब किनारे 11वीं की छात्रा से लव जिहाद और दुष्कर्म के चर्चित मामले में कोहेफिजा थाना पुलिस ने कोर्ट में चालान पेश कर दिया है। चालान में खुलासा हुआ है कि आरोपी औसाफ खान ने नाबालिग पीड़िता के साथ 6 बार, तीन कारों में, बड़े तालाब के किनारे अलग-अलग तारीखों पर दुष्कर्म किया था।

इन तीन कारों में एक थार कार दूसरे आरोपी माज की थी। दूसरी कार भी आरोपी माज ग्रे रंग की सियाज लेकर आया था। वहीं, तीसरी कार औसाफ अपने रिश्तेदार काजिम की होंडा सिटी लेकर आया था। औसाफ ने पहली बार 5 जुलाई 2025 को पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया था।

पुलिस द्वारा पेश चालान में यह खुलासा किया गया है कि आशा और साफ कर में अपने साथ बंदूक और तलवार भी रखता था।
उसने पीड़िता को कई बार बदलते फुसलाना की कोशिश की किंतु उपयोगिता ने मना कर दिया पीड़िता ने जब कर से उतरने की कोशिश की तो आरोपी ने उसे कर से उतरने नहीं दिया और बंदूक और तलवार का डर दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया इस दुष्कर्म का पूरा वीडियो माज बनाता रहा।
जब माज को पता चला कि पीड़िता ने औसाफ के खिलाफ थाने में शिकायत की है तो वह औसाफ के परिजनों से जानकारी लेता रहा कि केस में उसका नाम आया कि नहीं।  जब उसे पता चला कि इस केस में उसका भी नाम सामने आ गया है तो वह ट्रेन से अजमेर भाग गया और भोपाल आते समय उसने उज्जैन रेलवे स्टेशन पर अपना मोबाइल भी तोड़कर फेंक दिया।

औसाफ धर्म परिवर्तन का भी बनाता था दबाव:
यह घटना 5 जुलाई 2025 की है । जब औसाफ माज की थार गाड़ी में पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर रहा था, उस समय माज ने उसका वीडियो बनाया था औसाफ बार-बार पीड़िता को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बड़े तालाब के किनारे ले जाकर दुष्कर्म करता था । इस बीच उसने कई बार पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और पीड़िता पर धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया।  उसे बुर्का पहनने के लिए भी कहता था। पहले तो पीड़िता माज की दोस्त थी । उसके बाद माज ने औसाफ से भी उसकी दोस्ती कराई थी।
कोहेफिजा थाने का हेड कांस्टेबल ज्ञानेंद्र द्विवेदी, इस केस में हुए सस्पेंड:
ज्ञानेंद्र द्विवेदी पर माज की मदद करने के आरोप लगाए गए। कोहेफिजा थाने में हेड कांस्टेबल के पद पर ज्ञानेंद्र द्विवेदी  डीपी जोन 3 में पदस्थत थे।‌ FIR दर्ज होने के कुछ समय बाद ज्ञानेंद्र द्विवेदी सस्पेंड हो गए।
ज्ञानेंद्र पर माज की मदद करने के आरोप लगाए गए। ज्ञानेंद्र त्रिवेदी ने माज से एक होटल में डील की कि वह उसे पेश कराएगा । किंतु बिना पुलिस रिमांड के जेल भिजवा देगा।  ज्ञानेंद्र माज को थाने में होने वाली गतिविधियों की सूचना भी देता था। जब पुलिस को सूचना बाहर पहुंचने की जानकारी लगी । तो जांच की गई और जांच के बाद हेड कांस्टेबल ज्ञानेंद्र को सस्पेंड कर दिया गया है।


Share