लूट की वारदातों का नहीं रुक रहा सिलसिला -मेडिकल संचालक से मोबाइल छीना:

khabar pradhan

संवाददाता

22 January 2026

अपडेटेड: 12:38 PM 0ndGMT+0530



भोपाल में लगातार मोबाइल की लूट की वारदातें तेजी से बढ़ रहे हैं मंगलवार को अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में एक बाइक सवार बदमाश ने मेडिकल दुकान संचालक आशीष जैन के हाथ से मोबाइल छीन लिया और फरार हो गया।  पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसके तलाश शुरू कर दी है। नए साल के जनवरी महीने में अब तक 20 दिन में मोबाइल झपटने  की सात वारदातें  दर्ज की गई है।
आशीष जैन ने पुलिस को बताया कि 80 फीट रोड पर ऑटो स्टैंड के पास उसकी मेडिकल की दुकान है 15 जनवरी की रात करीब 8:00 बजे वह दुकान के बाहर टहलते हुए मोबाइल पर बात कर रहा था इसी दौरान पीछे से बाइक सवार बदमाश आए और उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया और प्रभात चौराहे की तरफ भाग गए छीने गए मोबाइल की कीमत करीब 30000 रुपए बताई गई है।

इसके पहले भी छोला मंदिर थाना क्षेत्र में सीमेंट गोदाम के पास खड़े ठेकेदार रवि मीणा के हाथ से बदमाश ने 1 लाख 70 हजार कीमत का आईफोन छीन लिया था। रवि विदिशा का रहने वाला था और घटना के समय ऑटो का इंतजार कर रहा था । पुलिस के अनुसार 1 जनवरी से अब तक शहर में मोबाइल झपटमारी की सात घटनाएं हो चुकी हैं।

टिप्पणियां (0)