Share


इंडिगो एयरलाइंस पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई:

दिसंबर माह में बड़े पैमाने पर इंडिगो की उड़ाने रद्द की गई और अत्यधिक देरी के मामले में विमानन नियामक डीजीसीए ने इंडिगो एयरलाइंस पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है।  डीजीसीए ने कंपनी पर 22.20 करोड रुपए का जुर्माना लगाया है।  कंपनी के सीईओ पीटर अल्बर्ट सहित शीर्ष प्रबंधन को चेतावनी जारी की गई है।  इसमें लंबे समय तक नियमों के पालन के लिए 50 करोड़ की बैंक गारंटी जमा करने का निर्देश भी दिया गया है।
डीजीसीए के नियमों के अनुसार नई फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन नियम नियमावली लागू करने के लिए इंडिगो की तैयारी पर्याप्त नहीं थी।  इसके चलते 3 से 5 दिसंबर के बीच कंपनी की 2507 उड़ाने रद्द हुई और 1852 उड़ानों में देरी हुई जिसमें तीन लाख से अधिक यात्री परेशान हुए।


Share