अग्निवीर वायु की भर्ती हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित:
आसमान में उड़ते जेट फाइटर देखकर युवाओं के मन में भी एअरफोर्स की नौकरी पाने की इच्छा होने लगती है। अगर आप वायुसेना में नौकरी करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। क्योंकि अगर अभी तक आपने फॉर्म नहीं भरा है तो अभी भी आपके पास मौका है। 


भारतीय वायुसेना ने अग्निपथ स्कीम के तहत IAF अग्निवीर वायु की भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जायेगी।  आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं।

आवेदन हेतु अंतिम तिथि:
इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 1 फरवरी 2026 है, कैंडिडेट्स इस तारीख तक या इससे पहले ही अप्लाई कर दें।

इस भर्ती के लिए कौन अप्लाई कर सकता है अब हम आपको बताते हैं.

आखिर क्या है आवेदन करने की एलिजिबिलिटी:

आधिकारिक वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक साइंस सब्जेक्ट कैटेगरी में अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स को फिजिक्स, मैथमेटिक्स और इंग्लिश के साथ क्लास 12 पास होना चाहिए।
जिसमें कम से कम 50% कुल मार्क्स और इंग्लिश में 50% मार्क्स हों या दूसरे स्ट्रीम में भी यही मार्क्स क्राइटेरिया होना चाहिए।

इसके अलावा इंजीनियरिंग में सभी डिप्लोमा होल्डर और संबंधित वोकेशनल क्वालिफिकेशन वाले स्टूडेंट्स भी अप्लाई कर सकते हैं।

आयु सीमा:
आवेदन वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 17 वर्ष से अधिक और अधिकतम आयु 21 वर्ष होना अनिवार्य है।  यानि उम्मीदवार का जन्म 1 जनवरी 2006 से पहले का न हो और 1 जुलाई 2009 के बाद न हुआ हो।  संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिटि करें।  जहां स्टेप बाई स्टेप जानकारी मिल जायेगी। जिसके जरिए उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं।

पूरी जानकारी के साथ उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर फिर सबमिट करें। अग्निवीरवायु भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर एप्लीकेशन प्रोसेस चल रहा है।

आईएएफ अग्निवीर वायु इंटेक जनवरी 2027 की डायरेक्ट लिंक के माध्यम से उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं।