29 मार्च 2026 नई दिल्ली/
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इंडिगो के विमान की आपात लैंडिंग कराई गई।  इस विमान को सुबह 10:50 पर आपात लैंडिंग कराई। दरअसल दिल्ली पुलिस के मुताबिक इंडिगो का विमान बोइंग 737 विशाखापट्टनम से दिल्ली आ रहा था। विमान में 160 यात्री सवार थे । इसी दौरान इंजन में तकनीकी खराबी आ गई और विमान की दिल्ली हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग कराई गई।  इस बीच रनवे पर फुल इमरजेंसी लागू कर दी गई थी और सभी आपात सेवाओं को तैयार रखा गया था।