1 जून 2026:
खबर प्रधान डेस्क:
स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 15 वर्ष की उम्र में आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप अपने नाम कर लिया। ऐसा करने वाले वह सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए हैं। यह उपलब्धि उन्होंने सिर्फ 16 मैचों में हासिल की। ऑरेंज कप जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी ने साइन सुदर्शन का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। वे राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज हैं।और इस सीजन में उन्होंने 776 रन बनाए।
कम उम्र में यह कारनामा करने वाले बल्लेबाज:
किताबी मुकाबले में शुभमन गिल और साईं सुदर्शन जल्दी आउट हो गए। जिससे यह कंफर्म हो गया कि वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कप जीतने वाले खिलाड़ी बनेंगे। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और साईं सुदर्शन उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर सके और वैभव ऑरेंज कप जीतने वाले खिलाड़ी बन गए।
वैभव सूर्यवंशी 15 वर्ष की उम्र में ऑरेंज कप जीतने वाले खिलाड़ी बने। उन्होंने राजस्थान के सलामी बल्लेबाज साईं सुदर्शन का रिकॉर्ड तोड़ा। गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साईं सुदर्शन ने पिछले वर्ष शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़कर यह उपलब्धि हासिल की थी । इन दोनों खिलाड़ियों ने ही 23 वर्ष की उम्र में यह अवार्ड जीता था ,किंतु वैभव सूर्यवंशी ने 15 वर्ष की उम्र में यह ऑरेंज कप जीत लिया और शुभमन गिल ,साईं सुदर्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब यह रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी का शायद ही कभी टूट सके।
वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कप जीतने वाले राजस्थान रॉयल्स के दूसरे खिलाड़ी बने हैं। और यह अवार्ड जीतने वाले राजस्थान रॉयल्स के पहले भारतीय हैं । इसके पहले जोस बटलर ने राजस्थान के लिए 2022 में ऑरेंज कप जीता था तब उन्होंने 863 रन बनाए थे।
आईपीएल में वैभव सूर्यवंशी ने दिखाया जलवा:
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने सबसे कम गेदों में 1000 रन पूरा करने वाले बल्लेबाज बने। यह उपलब्धि उन्होंने सिर्फ 440 गेंद में हासिल कर ली।
इसके पहले आंद्रे रसेल जिसके लिए उन्होंने 545 गेंद खेली थी ,किंतु वैभव सूर्यवंशी ने 1000 रन 440 गेंदों में पूरा कर लिया।
इसके अलावा 1000 रन बनाने वाली पारियों के मामले में दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज है। शाॅन मार्श ने सिर्फ 21 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था ,जबकि लेंडल सिमंस में 23 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी।
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में 135 बाउंड्री लगाए, जिसमें 72 छक्के शामिल हैं ।जो किसी भी टी20 टूर्नामेंट में किसी भी बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं। इसके पहले 128 बाउंड्री बटलर ने आईपीएल 2022 में लगाये थे। इसमें उन्होंने 83 चौके और 45 छक्के लगाए थे । किंतु वह वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में 16 पारियों में 776 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट रहा 237.30। इसमें इन्होंने 684 रन सिर्फ चौकों और छक्को से बनाएं।


Leave a Reply