25 जुलाई 2026:
मध्य प्रदेश/ शाजापुर/

शाजापुर की द्वारकापुरी कॉलोनी में बिजली अव्यवस्था पर विधायक अरुण भीमावद ने अधिकारियों को फटकार लगाई। शुक्रवार को शिकायत मिलने पर विधायक मौके पर पहुंचे और क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क किनारे लगे बिजली मीटर, लटकते तार और फैले हुए केबल देखे । रहवासियों ने बताया कि कॉलोनी में कई वर्षों से अस्थायी बिजली कनेक्शन हैं ।  कई जगह एक ही स्थान पर बड़ी संख्या में मीटर लगे हैं, जिससे परेशानी बढ़ रही है । तेज आंधी में तार गिरने की शिकायत भी लोगों ने की ।

शाजापुर के विधायक ने विद्युत मंडल, नगर पालिका और संबंधित विभागों के अधिकारियों को जल्द व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए ।  उन्होंने अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि एक साल के अंदर सभी समस्याओं का समाधान होना चाहिए ।

Share