19 अगस्त 2026: खबर प्रधान डेस्क:
भगवान शिव आदि और अनंत हैं शिव जी को पूजन के समय बिल्व पत्र विशेष रूप से अर्पित किए जाते हैं ।
क्या आप जानते हैं शिव जी को विश्व पत्र इतने प्रिय क्यों है ?
बिल्वाष्टक के अनुसार बिल्वपत्र में तीन पत्र यानी तीन पत्ते होते हैं। जो कि तीन शक्तियों मतलब त्रिदेवों का स्वरूप होते हैं। सामान्यतौर पर बिल्वपत्र की तीन पत्तियों को ब्रह्मा, विष्णु और महेश का प्रतीक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि शिव को बिल्वपत्र चढ़ाने से तीन जन्मों के आर्थिक, शारीरिक और मानसिक कष्ट नष्ट होते हैं। बिल्वपत्र और जल से शिव जी का मस्तिष्क शीतल रहता है, उन्हें शांति मिलती है।
भगवान शिव को बिल्वपत्र सदैव उल्टा अर्पित करना चाहिए, अर्थात पत्ते का चिकना भाग शिवलिंग के ऊपर रहना चाहिए। मान्यता है कि बेल वृक्ष की जड़ के पास शिवलिंग रखकर जो भक्त भगवान शिव की आराधना करते हैं, वे हमेशा सुखी रहते हैं। बेल वृक्ष की जड़ के निकट शिवलिंग पर जल अर्पित करने से उस व्यक्ति के परिवार पर कोई संकट नहीं आता और वह सपरिवार खुश और संतुष्ट रहता है। एक कारण यह है कि बिल्वपत्र एक तरह की औषधि है और यह कई तरह की बीमारियों को मिटाता है। इसे शिवजी को अर्पित कर ग्रहण करने से दिल संबंधी बीमारियों और मधुमेह जैसे रोगों में लाभ मिलता है।


Leave a Reply