शौर्य स्मारक के पास हुए हादसे पर सरकारी गाड़ी की जफ्त:
संवाददाता
20 January 2026
अपडेटेड: 12:31 PM 0thGMT+0530
भोपाल के शौर्य स्मारक के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है । जिस कार से बाइक को टक्कर मारी गई थी वह मध्य प्रदेश शासन की गाड़ी थी ,उस गाड़ी पर MPEB लिखा हुआ था।
पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि जिस समय यह हादसा हुआ ,उस समय गाड़ी में सिर्फ ड्राइवर मौजूद था। ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है और कार के अनियंत्रित होने के संबंध में भी जांच की जा रही है।
कार का मालिक कौन है यह पूछताछ भी की जा रही है।
एमपी नगर थाना पुलिस ने बताया कि तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।
यह टक्कर बहुत तेज थी उसके बाद कार के ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी जिससे बाइक सवार कार के बोनट में फंस गया और 100 मीटर तक घसीटता रहा। जिससे बाइक सवार की मौत हो गई । बाइक सवार सतीश रातीबड़ का रहने वाला था और ड्राइवर का काम करता था । रविवार शाम को सतीश एमपी नगर इलाके से अपने काम से लौट रहा था । यहां से लौटते समय शौर्य स्मारक गेट टू के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी । जिससे उसकी मौत हो गई।