मध्य प्रदेश में इस समय कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर जारी है… बीती रात कई जिलों में तापमान रिकॉर्ड स्तर तक गिर गया… राजगढ़ में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा… राजधानी भोपाल में एक ही रात में तापमान 5.6 डिग्री गिरकर 3.8 डिग्री तक पहुंच गया… बड़े शहरों में भोपाल सबसे ठंडा रहा… वहीं इंदौर में 8.6, ग्वालियर में 7.3 और जबलपुर में 7.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया… ठंड और कोहरे को देखते हुए 24 जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है, जबकि 7 जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है… हालांकि 24 जिलों में अब तक कोई आदेश जारी नहीं हुआ है… कोहरे का सबसे ज्यादा असर दतिया में देखने को मिला, जहां विजिबिलिटी सिर्फ 50 मीटर रह गई… वहीं इटारसी रेलवे स्टेशन पर उत्तर भारत से आने वाली ट्रेनें 14 घंटे तक लेट हो गईं… यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है… लोग ठंड से बचने के लिए अलाव, चाय और गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं…
मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का कहर: 5 दिन शीत लहर का अलर्ट:
TAGS:

Leave a Reply