3 जुलाई 2026 :
मध्य प्रदेश/ श्योपुर:
श्योपुर के कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं। उनका WhatsApp अकाउंट हैक कर लिया गया, जिसके बाद उनके नाम से लोगों से पैसे मांगे जा रहे हैं। हैकर्स ने उनके परिचितों, समर्थकों और रिश्तेदारों को मैसेज भेजकर 60 हजार से 1 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद मांगी। जब कुछ लोगों को शक हुआ तो उन्होंने विधायक से सीधे संपर्क किया, जिसके बाद पूरी सच्चाई सामने आई। विधायक बाबू जंडेल ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और मामले की जांच शुरू हो गई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी लोगों को अलर्ट किया है। .उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने किसी से भी पैसे नहीं मांगे हैं और उनका अकाउंट हैक हो चुका है। विधायक ने लोगों से अपील की है कि उनके नाम से आने वाले किसी भी पैसे के मैसेज या कॉल पर भरोसा न करें और तुरंत पुलिस को जानकारी दें।


Leave a Reply