संत नगर में नगर निगम ने 100 से अधिक घरों और दुकानों के सामने बने अतिक्रमण को तोड़ा:
संवाददाता
9 February 2026
अपडेटेड: 2:18 PM 0thGMT+0530
भोपाल/मध्य प्रदेश/
संतनगर में नगर निगम ने 100 से अधिक घरों व दुकानों के सामने बने अतिक्रमण तोड़े
9 फरवरी 2026
ख़बर प्रधान डेस्क
राजधानी के संत नगर के खेड़ी नई बस्ती इलाके में नगर निगम ने अवैध कब्जों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की। भैंसा खेड़ी वार्ड-3 में पानी निकासी व्यवस्था में बाधा डाल रहे अतिक्रमणों की शिकायतों के बाद नगर निगम ने शुक्रवार को महत्त्वपूर्ण कदम उठाया।
इसमें 100 से ज़्यादा मकानों के बाहर लगे अवैध ओटले, सीढ़ियाँ और दुकानों के हिस्सों को तोड़ दिया गया। निगम अधिकारियों ने बताया कि भैंसा खेड़ी क्षेत्र में नालों और नालियों में हो रहे अतिक्रमण से जल निकासी प्रभावित हो रही थी, जिससे बारिश में पानी घरों में भरने जैसी समस्याएँ हो रही थीं।
अतिक्रमण हटाने से पहले सभी संबंधित मकान मालिकों को नोटिस दिए जा चुके थे और उन्हें चेतावनी भी दी गई थी। बावजूद रेलवे, जब कब्जा नहीं हटाया गया, तब निगम प्रशासन ने सख्ती से यह कार्रवाई की।