सागर के एक व्यापारी के साथ एक फर्म ने की धोखाधड़ी:
सागर की एक लोहा व्यापारी के साथ उसके व्यापार में 1.24 करोड रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।


छिंदवाड़ा की एक फर्म के खिलाफ सरिया खरीदने में धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कराया गया है।
दरअसल बाघराज वार्ड निवासी विकास तिवारी ने छिंदवाड़ा की केजीएन इंटरप्राइजेज से 525 टन लोहे का सरिया खरीदने के लिए ऑनलाइन रकम ट्रांसफर की । लेकिन जब उन्हें माल भेजा गया तो सिर्फ 198.214 टन सरिया भेजा गया।  बाकी का सामान बाद में भेजने को कहा ।  किंतु बाद में फर्म संचालक इमरान खान ने आनाकानी करना शुरू कर दिया और राशि लौटाने से भी मना कर दिया।  इसके बाद विकास तिवारी ने गोपालगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई।
विकास तिवारी ने पुलिस को बताया इमरान खान जो केजीएन एंटरप्राइजेज फर्म का मालिक है और परासिया रोड ग्राम परतला छिंदवाड़ा का निवासी है। उससे मोबाइल पर सरिया खरीदने की बात हुई।  16 जुलाई को 400 टन और 125 टन का टीएमसी खरीदी का सौदा तय हुआ।  इसके बाद कुल राशि 2.25 करोड़ इमरान खान की कंपनी के बैंक खाते में जमा कर दी गई।‌ सारे ट्रांजैक्शन बैंक के माध्यम से किए गए थे।‌ किंतु उसे जब माल भेजा गया तो सिर्फ 198.14  टन ही सरिया प्राप्त हुआ।  बाकी का सरिया बाद में भिजवाने के लिए कहा । किंतु अंत में सरिया भेजने से मना कर दिया और राशि भी लौटने से मना कर दिया।

जिससे उसे थाने में शिकायत दर्ज करानी पड़ी।