सितंबर 2026 :
मध्य प्रदेश/ सागर/
सागर जिले में जहरीली शराब पीने से 19 लोगों की मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार रात की है ,जब शराब पीने के बाद कुछ लोगों को बेचैनी और सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई । शनिवार सुबह गुगरा खुर्द में दो लोग गंभीर बीमार पड़े । उनके शरीर नीले पड़ गए और उन्होंने शाम तक दम तोड़ दिया।  यह मौत का आंकड़ा रविवार सुबह तक 19 तक पहुंच गया।  जिससे प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया।  शुरू में प्रशासन ने ढिलाई बरती, यदि तेजी दिखाई होती तो कई सांस बचाई जा सकती थी।

सागर जिले की बांदा तहसील में गुगरा खुर्द ,नौराज ,बैराज और पाटन सहित 6 गांव में नकली और जहरीली शराब पीने से 19 लोगों की मौत हुई है।  सागर से एयरलिफ्ट कर भोपाल एम्स तक लोगों को लाया गया । रास्ते में कई लोगों ने दम तोड़ दिया।
रामप्रसाद लोधी जिनकी उम्र 40 वर्ष, उनके साले ने बताया कि वह शाम 6:15 बजे भोपाल एम्स पहुंचे।  उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया।  जहां 7:30 बजे रामप्रसाद की मौत हो गई।
भाजपा नेता पूर्व विधायक का परिवार करता था शराब ठेकेदारी:
बताया जा रहा है कि जिस सागर गोल्ड ब्रांड शराब को जहरीला बताया जा रहा है उसकी पैकेजिंग और सप्लाई का काम शराब ठेकेदार भाजपा नेता पूर्व विधायक का परिवार करता है जो ललितपुर यूपी के शराब माफिया रवि लखेरा का बताया जा रहा है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा -दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा:

इस बड़े हादसे के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बेहद सख्ती बरती है और सख्त निर्देश जारी किए हैं । यह मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में आने के बाद नई दिल्ली में उन्होंने स्पष्ट कहा कि घटना के दोषियों को किसी भी हालत में बच्चा नहीं जाएगा उन्होंने वरिष्ठ अफसर को प्रभावित क्षेत्र में तत्काल जांच राहत और उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

तीन आबकारी अधिकारी निलंबित:
मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद तीन आबकारी अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है । कीर्ति दुबे, सहायक आबकारी आयुक्त ,दिलीप खंडाते- सहायक जिला आबकारी अधिकारी, प्रोशनी उरेती- आबकारी उप निरीक्षक बंडा वृत ,राजेंद्र सिंह कुशवाह- थाना प्रभारी गुगरा चौकी प्रभारी पूरनलाल लड़िया ।

Share