7 सितंबर 2026 :
मध्य प्रदेश /सागर/
सागर के बंडा में जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मध्यप्रदेश की BJP सरकार पर तीखा हमला बोला है। जीतू पटवारी ने कहा कि मई 2026 में शाहपुर की घटना के बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर अवैध शराब के नेटवर्क पर कार्रवाई की चेतावनी दी थी, लेकिन सरकार ने उसे गंभीरता से नहीं लिया। यदि शाहपुर की घटना के बाद अवैध शराब के कारोबार की जांच और निगरानी सही तरीके से नहीं हुई जिसकी वजह से  बंडा में फिर ये घटना  हो गई। उन्होंने समयबद्ध उच्चस्तरीय जांच, पूरे नेटवर्क और उसे संरक्षण देने वालों की भूमिका की जांच तथा मृतकों के परिजनों को सहायता और घायलों के बेहतर इलाज की मांग की।

कांग्रेस की ओर से मृतक परिवार को 50-50 हजार की मदद देने की घोषणा:

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सागर मेडिकल कॉलेज, बंड अस्पताल और ग्राम बमूरा पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती हेलो मरीजों और मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर प्रत्येक मृतक परिवार को कांग्रेस की ओर से 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। सिंघार कहा कि अवैध शराब का कारोबार प्रशासन की नाक के नीचे चल रहा है, जबकि गृह विभाग स्वयं मुख्यमंत्री के पास है। उन्होंने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच, दोषियों और संरक्षण देने वालों पर सख्त कार्रवाई, प्रत्येक मृतक परिवार को 25 लाख रुपये मुआवजा, एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा सभी पीड़ितों के इलाजा का पूरा खर्च सरकार से वहन कराने की मांग की।

Share