25 जुलाई 2026:
नई दिल्ली:

कॉकरोच जनता पार्टी ने अपना विरोध प्रदर्शन जंतर मंतर पर खत्म कर दिया। इसके लिए उन्होंने सोनम वांगचुक के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है। उन्होंने सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल की फोटो भी शेयर की और उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा उनके योगदान को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।
अभिजीत दीपक ने सोनम बांगचुक की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि उनके गांधीवादी सत्याग्रह ने पूरे देश को जगाया । उनका 26 दिनों का उपवास एक पवित्र और सर्वोच्च बलिदान था।  उनके योगदान को हम धन्यवाद स्वरूप समझते हैं, जिन्हें हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते । हम आपसे प्यार करते हैं और आपके सत्याग्रह के लिए हमेशा आभारी रहेंगे।
सोनम वांगचुक  ने भी अपनी खुशी जताई:
सोनम वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के और सरकार के द्वारा उठाए गए कदमों को स्वागत करते हुए लिखा कि मैं सम्मान पूर्वक सभी देशवासियों को बधाई देता हूं।  यह लोकतंत्र की जीत है और सभी सीजेपी की टीम को बधाई देता हूं।  जिन्होंने यह मुद्दा उठाया । देश भर के युवा और छात्र उनके साथ खड़े हुए, उन सभी का भी मैं सम्मान करता हूं।  जिस तरह से उन्होंने शांति बनाए रखी, उसका भी मैं सम्मान करता हूं । और उम्मीद है कि यह शांति भविष्य में भी बनाए रखेंगे।  और कोई गलत काम नहीं करेंगे। हमें सुधारो पर काम करने की जरूरत है । एजुकेशन में सुधार जरूरी है और उस पर भी आगे काम होना चाहिए।  जिस उदारता से सरकार ने कदम उठाया है ,मुझे पूरी उम्मीद है कि आगे भी इस सुधार की कोशिश होती रहेगी। यह सिर्फ एजुकेशन ही नहीं बल्कि सरकार और प्रशासन में भी सुधार की उम्मीद है । मुझे उम्मीद है कि देश चलाने का तरीका बदला जाएगा।  देश प्यार और स्नेह से चलेगा।  डर और अन्याय से नहीं । देश सच्चाई के रास्ते पर चलेगा।

Share