सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 275 पदों पर भर्ती, 23 मार्च तक करें आवेदन

khabar pradhan

संवाददाता

15 March 2026

अपडेटेड: 8:17 PM 0thGMT+0530

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 275 पदों पर भर्ती, 23 मार्च तक करें आवेदन

15 मार्च 2026
भोपाल। सरकारी बैंक में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) ने स्पेशलिस्ट कैटेगरी ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 275 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट centralbank.bank.in पर जाकर 23 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

बैंक: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI)

पद: सॉफ्टवेयर डेवलपर, मोबाइल डेवलपर, आईटी ऑफीसर इत्यादि

कुल पद: 275

ऑफिशियल वेबसाइट: centralbank.bank.in

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 23 मार्च 2026

चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा और इंटरव्यू

परीक्षा/इंटरव्यू: अप्रैल 2026


सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 48,480 रुपये से 1,20,940 रुपये प्रति माह तक वेतन दिया जाएगा।

आयु सीमा

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 से 45 वर्ष तक निर्धारित की गई है। आयु में छूट नियमानुसार दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

SC/ST/PwBD/महिला उम्मीदवार: 175 रुपये

अन्य सभी श्रेणियां: 850 रुपये


फीस का भुगतान ऑनलाइन डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई या नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकेगा।

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार सबसे पहले centralbankofindia.com वेबसाइट पर जाएं। वहां भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें। आवश्यक जानकारी दर्ज करने के बाद शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें। आवेदन की प्रिंट कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें।

टिप्पणियां (0)