9 सितंबर 2026:
मध्य प्रदेश/भोपाल/
सरकारी अस्पतालों में इंटर्न डॉक्टर द्वारा स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर डॉक्टर प्रदर्शन कर रहे थे। हमीदिया अस्पताल अस्पताल के गेट पर सोमवार को स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन के दौरान इंटर्न डॉक्टरों पर वाटर कैनन के इस्तेमाल और कथित लाठीचार्ज की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के संज्ञान लेने के बाद पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने जोन-2 डीसीपी विकास सहवाल को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। प्रदर्शन के दौरान कुछ डॉक्टरों के घायल होने की बात सामने आई थी। इस बीच इंटर्न व शुक्ल के बीच वार्ता हुई। डिप्टी सीएम ने मुख्यमंत्री के दुबई – से लौटने के बाद स्टाइपेंड बढ़ाने संबंधी घोषणा का भरोसा दिया।
ओपीडी बंद करने का किया आह्वानः सरकारी अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर द्वारा 14,337 रुपए स्टाइपेंड बढ़ाकर 30 हजार रुपए मासिक करने की मांग पर अड़े इंटर्न के समर्थन में मप्र डॉक्टर महासंघ ने आज बुधवार को प्रदेश के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों की ओपीडी बंद रखने का आह्वान किया है। इससे मरीजों की परेशानी बढ़ सकती है


Leave a Reply