21 जुलाई 2026:

मंगलवार: मध्य प्रदेश/भोपाल /

मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामे के बीच मध्य प्रदेश सरकार ने समान नागरिक संहिता विधेयक 2026 सहित कुल 14 विधेयक सदन में पेश किया l विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने इन विधेयकों पर मंगलवार को चर्चा के लिए समय निर्धारित किया हैl

सत्र के आरंभ से ही कांग्रेस विधायकों ने अनेक मुद्दों को लेकर विरोध दर्ज करना शुरू किया और नारेबाजी की l विरोध के बावजूद सदन की कार्यवाही आगे बढ़ाई गई तथा सरकार की ओर से निर्धारित सभी विधेयक पेश किए गए l प्रश्न काल के दौरान विपक्ष ने किसानों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की मांग की l संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कुछ विषय पहले से सूचीबद्ध है ,और नियमों के अनुसार उन पर ही चर्चा कराई जाएगी l

बाद में नियम 139 के अंतर्गत किसानों के मुद्दे उठाए गए l लगातार हंगामा होने के कारण प्रश्न काल समाप्त होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यवाही स्थगित कर दी l भोजन अवकाश के बाद सदन में किसानों को खाद बीज की उपलब्धता और कृषि से जुड़े अन्य विषयों पर चर्चा हुई l विपक्ष ने किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया ,जबकि सरकार ने किसानों के हित में संचालित योजनाओं और किये जा रहे कार्यों का विशेष रूप से उल्लेख किया l

Share