7 सितंबर 2026:
बॉलीवुड:
नीम करोली बाबा की जिंदगी पर बनी फिल्म हनुमान अंश:
नीम करौली बाबा की जिंदगी पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ का 31वें दिन को भी डंका बजा।  इस फिल्म ने पांचवें रविवार को 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया ।

आपको बता दें कि इस फिल्म ने महज 10 लाख की ओपनिंग और 25 स्क्रीन्स से शुरुआत की थी। खबरों  के मुताबिक, फिल्म का अब तक भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 117.46 करोड़ रुपए हो गया है, जबकि कुल नेट कलेक्शन 99.29 करोड़ तक पहुंच गया है।

इस फिल्म ने लगातार मजबूत प्रदर्शन बनाये रखा।  जिसके दम पर फिल्म ‘मिर्जापुरः द मूवी’ जैसी बड़ी रिलीज के बीच भी दर्शकों को आकर्षित कर रही है। इस फिल्म ने अपनी बॉक्स ऑफिस जर्नी में यश स्टारर ‘टॉक्सिक’ जैसी बड़ी रिलीज को भी पीछे छोड़ दिया है।

31वें दिन 82 लाख की कमाई कर चुकी है फिल्म ‘हनुमान अंश ‘

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पांचवें शुक्रवार को  इस फिल्म का कलेक्शन कई बड़ी हिंदी फिल्मों के पांच हफ्तों के कलेक्शन से ज्यादा बताया जा रहा है। यह 31वें दिन 82 लाख रुपए की कमाई करने में सफल रही।
इस फिल्म के डायरेक्टर विशाल ने एक मीडिया इंटरव्यू में बताया कि जब उन्होंने एक ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए पिच किया था तो उन्हें रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था। किन्तु  आज इस फिल्म की सफलता से उन्हें एक खास संतोष महसूस हो रहा है।

Share