
हॉक फोर्स का मंडला मुठभेड़ में एक्शन
मंडला जिले के बिछिया थाना अंतर्गत सरई के जंगल में हॉक फोर्स और नक्सलियों के बीच सुबह मुठभेड़ हुई थी। इसमें दो युवती नक्सली मारी गईं है। दोनों पर 14-14 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। फोर्स को उनके पास से हथियार मिले हैं। पुलिस के मुताबिक बाकी नक्सलियों के घायल होने की संभावना है। जांच जारी है।
मंडला जिले के बिछिया थाना क्षेत्र के सरई जंगल में 2 अप्रैल को एक मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में हॉक फोर्स के जवानों ने दो युवती नक्सलियों को मार गिराया है। दोनों नक्सलियों पर 14-14 लाख रुपये का इनाम था। हॉक फोर्स की टीम जंगल में सर्चिंग कर रही थी, तभी नक्सलियों ने उन पर हमला कर दिया गया। जवाबी कार्रवाई में हॉक फोर्स ने दोनों महिला नक्सलियों को मार गिराया।
बालाघाट रेंज के आईजी संजय कुमार ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सुबह करीब सात बजे मंडला के बिछिया थाना क्षेत्र के सरई जंगल में हॉक फोर्स की टीम तलाशी कर रही थी। तभी वही नक्सलियों के एक दल ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी है। हॉक फोर्स की टीम ने भी जवाबी फायरिंग की। दोनों तरफ से लगभग एक घंटे तक गोलीबारी हुई। इसके बाद नक्सली पीछे हट गए है। सर्चिंग के दौरान हॉक फोर्स की टीम को दो महिला नक्सलियों के शव मिले। टीम को उनके पास से हथियार भी मिले, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। इसके साथ ही मुठभेड़ के दौरान कुछ नक्सलियों के घायल होने की आशंका है। हॉक फोर्स की टीम अभी भी जंगल में तलाशी कर रही है।
मंडला के पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने बताया कि मुठभेड़ में मारी गई दोनों महिला नक्सलियों की पहचान हो गई है। दोनों पर 14-14 लाख रुपये का इनाम घोषित था। मुठभेड़ में मारी गई एक महिला नक्सली का नाम ममता है। दूसरी नक्सली के घर में अभी तक सूचना नहीं पहुंची है। ऐसा माना जा रहा है कि मुठभेड़ में मारी गई दोनों महिलाओं पर दूसरे राज्यों में भी इनाम घोषित हो सकता है। इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। यह मुठभेड़ नक्सलियों के खिलाफ पुलिस की एक बड़ी सफलता है। इससे नक्सलियों के हौसले पस्त होंगे और इलाके में शांति स्थापित करने में मदद मिलेगी।