Share


31 May 2026 :
खबर प्रधान डेस्क:


पश्चिम बंगाल में अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि इस तरह की चीजें और घटनाएं हमारे देश की राजनीति के लिए ठीक नहीं है। और हमारी ऐसी परंपरा नहीं है।

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी पर  हुए हमले को लेकर देश भर में राजनीति गरमाई हुई है। देश के सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने अभिषेक बनर्जी पर  किए गए हमलों पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। इस बीच तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस पार्टी के लोकसभा सांसद शशि थरूर ने भी कल रविवार को अपनी प्रतिक्रिया देते हुए  कहा कि लोगों को राजनीतिक लोगों पर इस तरह से पत्थर फेंककर या मारपीट करके नहीं, बल्कि बैलेट बॉक्स में अपनी राय बताना चाहिए।

अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर  क्या बोले थरूर?
जब कांग्रेस सांसद शशि थरूर इस मामले पर  कहा, ‘मैं इस पर क्या कह  सकता हूं, मैं कोलकाता में तो हूं नहीं, लेकिन इस तरह की चीजें हमारी राजनीति के लिए सही नहीं है।  हमारी परंपरा ये रही है कि हम बैलेट बॉक्स में अपनी राय बताएं, पत्थर फेंककर या लोगों को मारपीट करके नहीं करना चाहिए।’ 


Share