मध्य प्रदेश के आईटीआई पास युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है। राज्य में आईटीआई ट्रेड पास अभ्यर्थियों के लिए 1120 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है।
इस भर्ती के अंतर्गत विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी ट्रेड्स को शामिल किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित अवधि तक प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके बाद उन्हें मानदेय भी प्रदान किया जाएगा।
*शैक्षणिक योग्यता*
10 वीं या समकक्ष परीक्षा पास हो
अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई पास होना अनिवार्य है
संबंधित ट्रेड में प्रमाणपत्र होना चाहिए
*आयु सीमा*
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 40 वर्ष
आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी l
परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी इसकी अवधि 2 घंटे की रहेगी l 100 प्रश्न होंगे जिनमें से अधिकांश प्रश्न उम्मीदवार के अपने ट्रेड से जुड़े हुए होंगेl लगभग 75% संबंधित ट्रेड के तकनीकी ज्ञान से पूछे जाएंगे, जबकि बाकी के प्रश्न सामान्य गणित, तार्किक क्षमता, सामान्य ज्ञान ,अंग्रेजी और कंप्यूटर जैसे विषयों से होंगे l
*आवेदन शुल्क*
सामान्य: 590 रुपये
एससी/एसटी/ओबीसी: 250 रुपये
करेक्शन शुल्क: 20 रुपये
इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को
www.mponline.gov.in या
esb.mp.gov.in
पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
आवेदन अंतिम तिथि 31 जनवरी की है l 5 फरवरी तक आवेदन फार्म में करेक्शन करवा सकते हैं l परीक्षा 27 फरवरी से आयोजित होने की संभावना है l
*आईटीआई पास युवाओं के लिए बड़ा मौका: 1120 पदों पर होगी भर्ती, एमपी में रोजगार का अवसर*

TAGS:

Leave a Reply