21 अगस्त 2026:
देश दुनिया/ इंडोनेशिया:
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के बाद तबाही का खौफनाक असर सामने आने लगा है।  फ्लोरिस आईलैंड में भूकंप के तेज झटको और उसके बाद आए आफ्टर शाॅक्स के कारण  सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई । सड़क के बीचो-बीच बड़ी दरार दिखाई देने लगी । भूकंप के दौरान धरती के जोरदार हिलने के बाद सड़क की सतह पर दरारें पड़ गई।  आफ्टर शाक्स ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है‌ ।
फ्लोरस आईलैंड के सामने कई तस्वीरें में सड़क पर भूकंप के असर को साफ-साफ देखा जा सकता है।

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप आने के बाद अब उसका खौफनाक असर देखने को मिल रहा है । फ्लोरिस आईलैंड की सड़क पर बड़ी दरार आ गई।  डोंबिक ब्रिज की ओर जाने वाली सड़क फटती हुई नजर आई‌  कई इलाकों में भूस्खलन से रास्ते भी बाधित हो गए।
डोंबिक ब्रिज की ओर जाने वाले नॉर्थ कोस्टल रोड पर जमीन में बड़ी दरार और गहरी फिशर दिखाई दी।  भूकंप के बाद आये लगातार आफ्टर शाॅक्स ने हालात और मुश्किल कर दिए हैं।  फ्लोरिस के  कई इलाकों में भूकंप की वजह से सड़के क्षतिग्रस्त हुई है।  राहत और बचाव अभियान के सामने सबसे बड़ी चुनौती प्रभावित और दूरदराज के इलाकों तक पहुंचना अभी भी बना हुआ है। इस शक्तिशाली भूकंप के बाद जो परिणाम देखने को मिल रहे ,हैं वह काफी भयावह हैं । तबाही का यह मंजर फ्लोरेस आईलैंड की सड़क पर दिखाई दे रहा है । इससे आम जनजीवन को प्रभावित हो  रहा है।  किंतु राहत और बचाव कार्य भी एक चुनौती बना हुआ है।
7.7 की तीव्रता के इस भूकंप के बाद आफ्टर शॉक्स की जो स्थिति बन रही है, उससे उभरने में इंडोनेशिया को कितना समय लगेगा, यह अभी देखना होगा।  लोगों में इसे लेकर दहशत बनी हुई है। वहां के लोगों की स्थितियां बेहद कठिन हो चुकी है।

Share