इंदौर अग्निकांड: PM रिपोर्ट- झुलसने और दम घुटने से ही गयी जानें
संवाददाता
23 March 2026
अपडेटेड: 4:15 PM 0rdGMT+0530
23 मार्च 2026
पीएम रिपोर्ट में सामने आया कि आग लगने की घटना के दौरान लोहे का मुख्य दरवाजा दंपती के लिए बाहर निकलने में सबसे बड़ी बाधा बन गया। घर के ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद विजय और उनकी पत्नी बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन तेज आग के कारण लोहे का गेट भट्ठी की तरह तपकर लाल हो गया था।
दरवाजा लॉक होने और गर्मी से फैल जाने के कारण वे उसे खोल नहीं सके और अंदर ही झुलस गए।
जांच में यह भी सामने आया कि घर में रखे गैस सिलेंडरों में विस्फोट हुआ था। करीब 10 सिलेंडरों में से दो सिलेंडर तेज धमाके के साथ फटे, जिससे आग और भड़क गई। इसके अलावा फ्रिज का कंप्रेसर फटने से भी स्थिति और भयावह हो गई।
पहली मंजिल पर आगे की तरफ सौरभ सोमिल और हर्षित सहित उनकी मां सुनीता थे lइस वजह से वह बालकनी के रास्ते से बाहर आ गएl
दूसरी मंजिल पर रुचिका और उनके बच्चे अंदर की तरफ थे उन्हें निकलने का मौका ही नहीं मिला और वह अंदर ही झुलस गए l इसके अलावा ऊपर की मंजिल पर मनोज और उनकी बहुत सिमरन निकलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन गेट नहीं खुल पाने के कारण वह नहीं निकाल पाए l
डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस इसे शॉर्ट सर्किट का मामला मान रही है। हालांकि यह भी जांच की जा रही है कि कहीं बिजली के ओवरलोड या किसी अन्य तकनीकी खराबी की वजह से यह हादसा तो नहीं हुआ।
पीएम रिपोर्ट में दम घुटने और जलने को मौत का कारण बताया गया है। घटनास्थल से बच्चों के अवशेष भी मिले हैं, जिनका डीएनए परीक्षण कराया जा रहा है। एफएसएल और अन्य एजेंसियां जांच में जुटी हैं।