6 सितंबर 2026 :
मध्य प्रदेश/ इंदौर/
मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में इंदौर मेट्रो का विस्तारित रूट तय हो गया है। जो गांधीनगर से मालवीय नगर चौराहा तक किया गया है इसमें आम यात्रियों के लिए 16 स्टेशन बनाए गए हैं और हर 15 मिनट में आम यात्रियों को मेट्रो मिल सकेगी। कल 5 सितंबर को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मेट्रो सेवा का शुभारंभ किया। आम यात्रियों के लिए 6 सितंबर से मेट्रो चलेगी। दोनों छोरों से सुबह 9 से शाम 7 बजे तक हर 15 मिनट में ट्रेन मिलेगी और हर दिन 80 से अधिक फेरे होंगे। करीब 17 किमी रूट पर 16 स्टेशन हैं। जिसका किराया 20 से 60 रुपए तक रहेगा।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि अब मेट्रो शहर और बस स्टैंड से जुड़ गयी है, इससे यात्रियों को वास्तविक लाभ मिल सकेगा। इसके बाद आगे इसे रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट से जोड़ने की योजना है।
मुख्यमंत्री ने मेट्रो के उज्जैन और पीथमपुर तक विस्तार की भी बात कही। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि अगले 15-20 साल तक विस्तार जारी रहेगा। उन्होंने एमजी रोड पर मेट्रो को अंडरग्राउंड करने की जानकारी भी दी।
इंदौर बना देश का बड़ा हब : अनुराग ठाकुर
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर भी शनिवार को इंदौर में ही रहे। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और यहां के युवा विकसित मप्र के संकल्प को पूरा करने में अपना अहम योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इंदौर अब देश का प्रमुख इंडस्ट्रियल और एजुकेशन हब बन चुका है। महाकालेश्वर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इंदौर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और जनता के प्रयासों से लाखों पौधे लगाए गए हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए यह भी कहा कि राहुल, सोनिया और प्रियंका के पास वंदे मातरम् के लिए 3 मिनट 10 सेकंड का समय भी नहीं है।


Leave a Reply