5 अगस्त 2026 :
मध्य प्रदेश /इंदौर/
मालवा को गुजरात से सीधे जोड़ने वाली इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन परियोजना अब अपने आखिरी चरण में पहुंच गई है…….. इस परियोजना की सबसे कठिन मानी जाने वाली दो हजार नौ सौ संतावन मीटर लंबी सुरंग में लाइनिंग यानी कंक्रीट का काम पूरी तरह पूरा हो गया है…..अब सुरंग के अंदर पटरियां बिछाने, ड्रेनेज और वेंटिलेशन का काम तेजी से चल रहा है….पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के पीआरओ मुकेश कुमार ने बताया कि सुरंग को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं…… इसमें आपात स्थिति के लिए सुरक्षित जगह, रेस्क्यू शाफ्ट, ताजी हवा के लिए वेंटिलेशन और पानी निकासी की व्यवस्था की जा रही है….. अब तक 1,216 मीटर बैलास्टलेस ट्रैक बिछाया जा चुका है और बाकी हिस्से में भी काम तेजी से चल रहा है…..यह रेल लाइन शुरू होने के बाद इंदौर, धार और झाबुआ का गुजरात से सीधा रेल संपर्क होगा…… इससे लोगों का सफर आसान होगा, माल ढुलाई तेज होगी और व्यापार, Industry के साथ Tourism को भी फायदा मिलेगा……
इंदौर से गुजरात का सफर होगा आसान : रेल परियोजना ने पकड़ी रफ्तार:


Leave a Reply