दमोह के जालौन क्षेत्र में एक बुजुर्ग से आयुर्वेदिक इलाज के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है।  दरअसल जालौन निवासी अशोक जैन,पैर के दर्द से परेशान थे।  इस दौरान सात लोगों का एक समूह से उसकी मुलाकात हुई।  उन्होंने खुद को आयुर्वेदिक चिकित्सक बताते हुए जल्द ही इलाज कर देने का दावा किया। बुजुर्ग के पुत्र मुकेश जैन ने बताया कि उनके पिता आरोपियों की बातों में आ गए और दवाइयां ले ली।  उनके पास पैसे नहीं थे ,तो ठगों  ने तत्काल भुगतान करने का दबाव बनाया।  उन्होंने 15900 उधार लेकर उन्हें दिए।  इसके बाद ठग पैसे लेकर फरार हो गये।