25 जून 2026 :
मध्य प्रदेश/ उज्जैन/
उज्जैन से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां एक मकान गिरने से इलाके में अफरातफरी मच गई। यह हादसा इतना भयावह था कि देखते ही देखते पूरा मकान मलबे में तब्दील हो गया। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला, पुलिस और राहत, बचाव दल मौके पर पहुंच गया। मलवे में दबे लोगों की तलाश और राहत और बचाव का काम लगातार जारी है।
अभी किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है। अभी दो लोगों में से एक की हालत अभी गंभीर है। डॉक्टर्स अभी देख रहे हैं और बाकी सुरक्षित हैं।
हादसे का कारण:
उज्जैन के अंबालवाड़ी में यह जो हादसा हुआ है, बताया जा रहा है कि
है कि पीछे एक मकान बन रहा था जिसकी नींव खोदी गई थी। लेकिन बारिश होने से जमीन पोली हो गई, जिससे यह मकान धंस गया और जो लोग अंदर थे वह आवाज सुनते ही बाहर निकले फिर भी दो लोग अंदर रह गए । जिसमें एक युवक और एक बुजुर्ग महिला अंदर रह गये। और वो दोनों इसमें दब गए । लेकिन इसमें जो युवक था उसकी मौत हो चुकी है व बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल है। जिसका उपचार किया जा रहा है।
बताया जा रहा है यह मकान 50 साल पुराना है और इसको लेकर जो यहां पर अंबालवाड़ी क्षेत्र का पूरा एरिया बेहद संवेदनशील है । यहां पर जैसे ही यह घटनाक्रम हुआ तो नगर निगम और आला अधिकारी की टीम मौके पर पहुंची और घटनाक्रम के बाद पूरा मलबा हटाने का कार्य किया। यहां के स्थानीय लोगों ने भी इस पूरे मामले में तत्परता दिखाते हुए उन दबे लोगों को निकाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार हमालवाड़ा में एक भवन के गिरने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही तत्काल रेस्क्यू टीम्स, पुलिस प्रशासन, नगर निगम की सभी टीम्स वहां पर पहुंच गई है और रेस्क्यू करके हॉस्पिटल लाया गया है ।
जानकारी के अनुसार हम्मालवाड़ी निवासी खुर्शीद बी का दो मंजिला कच्चा मकान था। कल बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे अचानक मकान ढह गया। इस हादसे के समय घर के अंदर खुर्शीद बी और 12 वर्षीय अरसान कुरैशी मौजूद थे। मकान गिरते ही दोनों मलबे में दब गए। आसपास के लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए दोनों को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
12 वर्षीय असनान मोहर्रम मनाने अपने मामा के यहां आया था:
इस हादसे में असनान गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने अरसान कुरैशी को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसकी नानी खुर्शीद बी गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि असनान इंदौर में रहता था और मोहर्रम का त्योहार मनाने के लिए अपने मामा के यहां उज्जैन आया हुआ था। हादसे के समय परिवार के बाकी के तीन सदस्य घर से बाहर गए हुए थे, जिससे वे सुरक्षित बच गए।
मकान गिरने के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग हादसे के स्थान पर एकत्र हो गए और बचाव कार्य में जुट गए। सूचना मिलते ही जीवाजीगंज थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण किया। सूचना मिलने पर कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचें।
स्थानीय लोगों ने बताया कि निर्माण कार्य में लापरवाही बरती गई और यही लापरवाही हादसे का कारण भी बनी।
इस पूरे मामले में राहत कार्य जारी है । प्रशासन का कहना है कि इस हादसे में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कारवाई की जाएगी ।


Leave a Reply