डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के संकल्प “एक देश- एक विधान -एक निशान -एक प्रधान” को साकार करने के लिए राज्य सरकार संकल्पित है l इस दिशा में कार्य हेतु समान नागरिक संहिता कानून लागू करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है l समाज के सभी वर्गों के लिए कानून एक जैसा ही होना चाहिए l यदि हिंदू भाई एक विवाह करता है तो दूसरे धर्म के लोगों के लिए भी यही व्यवस्था होनी चाहिए l धर्म कोई भी हो सिर्फ एक विवाह की ही अनुमति होगी l यह बातें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सतगड़ी भोपाल में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क के भूमि पूजन समारोह में कही l डॉक्टर यादव ने कहा मध्य प्रदेश की जनता ने भी यह तय कर लिया है, कि मध्य प्रदेश में YCC लागू होl यदि हम चाहते तो सीधे विधानसभा में कानून ले आते, लेकिन इसके लिए हमने कमेटी बनाकर विभिन्न धर्म समुदाय के सुझाव आमंत्रित किये ,जिससे किसी के भी साथ भेदभाव ना हो सके l 10 लाख से ज्यादा सुझाव अब तक मिले हैं l
बड़ी संख्या में इस कानून को जनता का समर्थन प्राप्त हुआ है l देश के सभी बड़े राज्यों में मध्य प्रदेश समान नागरिक संहिता लागू करने वाला राज्य बनेगा l माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में इस कार्य को संपन्न करने की दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं l इसी कार्यक्रम में संबोधन देते हुए हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी कहा कि हमारे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव UCC का कानून ला रहे हैं l अब हम एक शादी करेंगे तो अब्दुल को भी एक ही शादी करनी पड़ेगी l यह कानून भारत के सभी नागरिकों को जीने का एक समान अधिकार प्रदान करेगा l
एक देश-एक विधान- एक निशान-एक प्रधान :श्यामा प्रसाद मुखर्जी के इस संकल्प को पूरा करेगी सरकार :डॉक्टर यादव


Leave a Reply