26 जुलाई 2026: मध्य प्रदेश/ भोपाल/
भोपाल. एविएशन कंपनी ने कल रात से बुकिंग की नई दरें लागू कर दी है। एविएशन कंपनी का यह कहना है
बढ़ती महंगाई और एयर टरबाइन फ्यूल महंगा होने के कारण ऐसा किया गया है ।
कहा जा रहा है कि यह एविएशन कंपनियों की मनमानी है। इससे हवाई यात्रियों को फिर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है । भोपाल से दिल्ली, मुंबई का किराया 20 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है। हाल ही में जेवर एयरपोर्ट के लिए शुरू की गई डायरेक्ट फ्लाइट सुविधा के प्राइस भी बढ़ा दिए गए हैं। एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस, इंडिगो एयरलाइंस जैसे ऑपरेटर ने भोपाल के राजा भोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से संचालित होने वाली सभी फ्लाइट की बुकिंग की नई दरों को लागू कर दिया है, जो यात्री पहले टिकट बुक करवा चुके हैं उन्हें फायदा है, जबकि आज की तारीख में प्री बुकिंग करवाने वाले यात्रियों को कल रात से इन बढ़ी हुई दरों से बुकिंग करनी होगी।


Leave a Reply