Share

जनता का भी अभिवादन स्वीकार करने सनरूफ पर खड़े थे महाआर्यमन;

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे और एमपीसीए के अध्यक्ष महा आर्यमन सिंधिया दो दिवसीय दौरे पर शिवपुरी गए हुए थे । जहां वे कोलारस के कॉलेज ग्राउंड में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में शामिल हुए।
कार्यक्रम के समाप्त होने के बाद वे जनता का अभिवादन करने निकले। इस दौरान वे अपनी गाड़ी के सनरूफ पर खड़े होकर जनता का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे । तभी अचानक ड्राइवर ने किर का ब्रेक लगा दिया। जिससे उन्हें झटका लगा और उनकी छाती कार के सनरूफ से टकरा गई, इससे उन्हें चोट लगी और वह कार के अंदर बैठ गए।
कुछ देर बाद वह चंदेरी के लिए रवाना हुए । तब उन्हें तेज दर्द का एहसास हुआ । ऐसे में उन्हें शिवपुरी के जिला अस्पताल लाया गया । डॉक्टरों की टीम ने उनका परीक्षण किया । जिसमें मांसपेशियों में इंजरी बताया गया। इस दौरान काफी संख्या में उनके समर्थक हॉस्पिटल के बाहर मौजूद रहे ।‌
शिवपुरी से ग्वालियर आते समय वे अपोलो हॉस्पिटल पहुंचे । जहां सीटी स्कैन सहित अन्य जांच हुई । जांच के बाद जब वह अस्पताल से बाहर निकले तो दर्द की वजह से थोड़े असहज नजर आए। डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है । फिलहाल चोट कितनी गहरी है यह जांच के बाद पता चलेगा।


Share