एक्स अग्निवीरों के लिए कोटा बढ़ाने का प्रस्ताव:

15 अप्रैल 2026:
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक अग्नि वीरों के लिए 50 फीसदी सीट रिजर्व करने का प्रस्ताव सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स की भर्ती में करने के लिए दिया  है। इसके पहले CISF की भर्ती में एक्स अग्निवीरों के लिए 10 फीसदी सीट रिजर्व की जाती थी । अब गृह मंत्रालय ने इसे 50 फीसदी कोटा करने का प्रस्ताव दिया है।
इसके अलावा इन सीटों पर उनको लिखित परीक्षा ,फिजिकल टेस्ट से भी  छूट देने का भी प्रस्ताव दिया गया है।
CISF ने अपने सर्कुलर में जानकारी देते हुए बताया है कि हर रिक्रूटमेंट में कांस्टेबल के पद पर भर्ती के लिए 50 फीसदी सीटें एक्स अग्निवीरों के लिए रिजर्व की जाएगी । यह भर्ती गृह मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार या फिर एक नोडल एजेंसी बनाकर की जाती है।

पहला अग्निवीरों का बैच इस साल के अंत में हो रहा है रिटायर:
नौसेना में शामिल किए गए 2600 अग्नि वीरों का पहला बैच इस साल के अंत में रिटायर होने वाला है।  और यह सभी एक्स अग्निवीर  केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल सीएपीएफ (CAPF )में शामिल होने के लिए योग्य हो जाएंगे।
इस प्रस्ताव में एक्स अग्निवीरों के लिए लिखित परीक्षा, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट के साथ-साथ फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट में भी छूट देना शामिल किया गया है।

अग्नि वीर योजना:
आपको बता दें कि भारत सरकार ने 14 जून 2022 को आर्म्ड फोर्सेज में अग्निवीर योजना की शुरुआत की थी । यह योजना चार सालों के लिए सैनिकों की भर्ती के लिए की जाती है । इसमें से 25 फीसदी लोगों को 15 सालों के लिए रेगुलर कैडर के तौर पर रखा जाएगा।‌ जबकि बाकी के चार साल में रिटायर कर दिए जाएंगे।
अब इन एक्स अग्नि वीरों के लिए गृह मंत्रालय ने सीआईएसफ की भर्ती के लिए 50 फीसदी कोटा रिजर्व करने का प्रस्ताव दिया है।