18 मई 2026 :
खबर प्रधान डेस्क:
केरल/ तिरुवनंतपुरम/
कांग्रेस के नेता वी डी सतीशन ने आज सोमवार को तिरुवनंतपुरम के केंद्रीय स्टेडियम में केरल के 13 में मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस शपथ ग्रहण में मुख्यमंत्री के अलावा पूरी कैबिनेट जिसमें 20 मंत्री शामिल थे, को शपथ दिलाई गई। इस शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ,लोकसभा विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित, कर्नाटक और तेलंगाना के मुख्यमंत्री मौजूद रहे।
वीडी सतीशन की कैबिनेट में 14 नए चेहरे:
मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने पूरी कैबिनेट के बीच सदस्य मंत्रिमंडल के साथ शपथ ग्रहण की । जिसमें 14 नए चेहरे और दो महिला मंत्री शामिल है।
देश के इतिहास में 64 साल के बाद ऐसा मौका आया है। इसके पहले 1962 में राज्य के तीसरे कांग्रेसी मुख्यमंत्री रहे और आर.शंकर ने पूरी कैबिनेट के साथ शपथ ली थी।
केरल की इस नई कैबिनेट में 14 विधायकों ने पहली बार मंत्री पद की शपथ ली है । इन मंत्रियों में सीपी जॉन ,एन शमसुद्दीन ,के एम शाजी, पी के बशीर, VEअब्दुल गफूर ,पीसी विश्वनाथ ,रोजी एम जॉन ,बिंदु कृष्णा, टी सिद्दीकी, केए तुलसी शामिल है।
विधानसभा स्पीकर तिरुवंचूर राधाकृष्णन को और शनि माल उस्मान को डिप्टी स्पीकर बनाया गया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने नए मुख्यमंत्री को दी बधाई:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडी सतीशन को केरल के नए मुख्यमंत्री शपथ लेने पर बधाई दी है।उन्होंने केरल की नई सरकार को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने एक पर केरल के नए मुख्यमंत्री को बधाई दी है और उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दी है।
आपको बता दें कि केरल में इसके पहले CPI (M) के दिग्गज नेता पिनाराई विजयन की सरकार थी जिन्होंने एक दशक तक केरल की राजनीति में शासन किया। वीडी सतीशन के शपथ ग्रहण के साथ ही पिनाराई विजयन के शासन का अंत हुआ।
आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फंड ने 140 सदस्यों वाली विधानसभा में 110 सीटें जीती और अकेले कांग्रेस ने 63 सीटें हासिल की । राज्य में अब तक उसका सबसे बेहतरीन प्रदर्शन रहा है।


Leave a Reply