21 अप्रैल 2026
क्या आपका एरिका पार्म गर्मी के दिनों में सूख रहा है । तो आईए जाने गर्मी में एरिका पाम की कैसे करें देखभाल:
एरिका पाम एक बहुत ही खूबसूरत डेकोरेटिव प्लांट है। इसकी पत्तियां घर के माहौल को खुशनुमा बताती हैं । यह घर के वातावरण को पॉजिटिव माहौल देता है ।अगर इसकी सही से देखभाल किया जाए तो यह गर्मी में भी हरा भरा और घना बना रहता है।
आईए जानें गर्मी के दिनों में अरीका पाम को क्या चाहिए:
पौधे की मिट्टी का रखें ध्यान:
सबसे पहले इसकी मिट्टी का ध्यान रखें। इसकी जड़ों को हवा और पोषण मिलना चाहिए । जिस ग्रोथ तेज होती है । इसे जिस भी पाॅट या गमले में लगाया है, उसमें ड्रेनेज होल सही होना चाहिए। मिट्टी बहुत सख्त न हो ,हल्की भुरभुरी मिट्टी में यह बहुत अच्छा पनपता है। गमले की मिट्टी में पानी ठहरता नहीं चाहिए। हल्की सी नमी मिट्टी में बनी रहे।
वर्मी कंपोस्ट:
इसमें खाद्य के रूप में वर्मी कंपोस्ट डालें। जो मिट्टी की उर्वरता को बढ़ाकर पौधे को जरूरी पोषक तत्व देता है। इससे पत्तियां बड़ी और हरी भरी बनती हैं।
एप्सम सॉल्ट का करें इस्तेमाल:
इसके अलावा इसमें महीने में एक बार एप्सम सॉल्ट का घोल बनाकर डालना चाहिए। एप्सम सॉल्ट में मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होता है। एरिका फॉर्म में एप्सन सॉल्ट डालने से पौधों में मैग्नीशियम की कमी पूरी होती है ।
एप्सम सॉल्ट का घोल कैसे दें:
इसके लिए 1 लीटर पानी में एक चम्मच एप्सम साल्ट का पाउडर डालकर मिक्स कर लें और किसी स्प्रे बोतल में डालकर पौधे की पत्तियों में स्प्रे करें। इस महीने में एक या दो बार ही दें।
पौधे को चाहिए हल्की धूप:
पौधे को हल्की धूप की जरूरत होती है। लेकिन अधिक धूप में पौधा मुरझाने लगता है, इसकी पत्तियां जल जाती है।
पौधे को ऐसी जगह रखें । जहां हल्की धूप मिले।गर्मी के दिनों में इसे छांव वाली जगह में भी रख सकते हैं या इसे घर के अंदर रखें।
गोबर की खाद:
इसके अलावा इस पौधे को गोबर की खाद भी दे सकते हैं। गर्मी के दिनों में गोबर की पकी हुई खाद को पानी में मिक्स कर लें । इसे दो से तीन दिन ऐसा ही रखे रहने दें । इस पानी को छानकर पौधे को देने से पौधा अच्छी तरह ग्रोथ करता है।
पौधे को दें पावरफुल खाद:
यदि इस पानी में एलोवेरा के टुकड़े और केले के छिलके भी मिला दें तो यह अत्यधिक पावरफुल खाद बनाकर तैयार हो जाती है। दो से तीन दिन इस पानी को ऐसा ही रखे रहने दें । इसके बाद इस पानी को छानकर इसमें थोड़ा सा सामान्य पानी मिलाकर करीब दो एक के combination के साथ पौधे को देने से पौधे को जरूरी पोषक तत्व मिल जाते हैं जिससे पौधा अच्छी तरह ग्रोथ करता है।


Leave a Reply