गणतंत्र दिवस पर छत्तीसगढ़ पुलिस को मिला सम्मान:
संवाददाता
26 January 2026
अपडेटेड: 5:40 PM 0thGMT+0530
गृह मंत्रालय ने देश के प्रतिष्ठित पुलिस पदकों की घोषणा में छत्तीसगढ़ के 10 पुलिस अधिकारी किए सम्मानित:
गणतंत्र दिवस 2026 के मौके पर छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए सम्मानजनक खुशखबरी सामने आई है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश के प्रतिष्ठित पुलिस पदकों की घोषणा कर दी है। उसमें इस बार छत्तीसगढ़ के कुल 10 पुलिस अधिकारियों को उनकी मेहनत निष्ठा और वीरता के लिए सम्मानित किया गया है। गृह मंत्रालय ने सूची जारी की और इसमें राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले जांबाज शामिल हैं। राज्य के 10 पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवा पदक’ दिया गया है। जिन अधिकारियों ने अपने कार्यकाल के दौरान कानून-व्यवस्था और जनसेवा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
उनमें आईजी राम गोपाल, एसएसपी शशि मोहन सिंह, एसपी श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा और एसपी राजश्री मिश्रा जैसे कद्दावर नाम शामिल हैं….
इसके अलावा कमांडेंट निवेदिता पॉल, मनीषा ठाकुर रावटे, असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट तारकेश्वर पटेल, डीएसपी उनेजा खातून अंसारी, असिस्टेंट कमांडेंट जयलाल मरकाम और प्लाटून कमांडर हजारी लाल साहू को भी इस सम्मान के लिए चुना गया है. छत्तीसगढ़ पुलिस के खाते में एक और बड़ी उपलब्धि तब जुड़ी, जब एएसआई राम अवतार सिंह राजपूत के नाम की घोषणा ‘विशिष्ट सेवा पदक’ के लिए की गई. ये पदक पुलिस विभाग में बेहद खास माना जाता है, जो केवल उन चुनिंदा कर्मियों को दिया जाता है ।
माना जा रहा है एएसआई राजपूत के इस सम्मान ने पूरे छत्तीसगढ़ के पुलिस बल का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर इसकी घोषणा हुई जिसके बाद से ही छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में उत्साह का माहौल है।
वरिष्ठ अधिकारियों ने पदक प्राप्त करने वाले सभी पुलिसकर्मियों को बधाई दी है. आज 26 जनवरी को समारोह के दौरान इन सभी को अधिकारिक तौर पर सम्मानित किया।