30 अप्रैल 2026:
खबर प्रधान डेस्क:

गर्मी के दिनों में घर का वातावरण भी गर्म होने लगता है। इस समय सीलिंग पंखे तक असरदार नहीं लगते। ऐसे में, कमरों में पौधे लगाकर घर में ही ठंडक प्राकृतिक तरीके से प्राप्त किया जा सकता है ‌ ।

किंतु घर के अंदर पौधे रखने से पौधों की कुछ खास देखभाल करनी पड़ती है।  कौन-कौन से पौधे हम घर के अंदर रख सकते हैं।  इनका रखरखाव कैसा करना चाहिए।  आईए इन सभी बातों को समझते हैं।

1..अधिकांश इंडोर पौधों को सीधी धूप के बजाय अप्रत्यक्ष रोशनी पसंद होती है।
2..पानी तभी दें जब मिट्टी की ऊपरी परत सूख जाए, क्योंकि ज्यादा पानी से जड़ें सड़ सकती है।

3.. पौधों के लिए अच्छी जल निकासी वाली वाली मिट्टी का उपयोग करें।
स्नेक प्लांट और मनी प्लांट जैसे पौधों में हर 2-3 सप्ताह में तरल खाद दें।

4..पत्तियों पर जमी धूल को समय-समय पर साफ करें।

5..पौधों को घना बनाए रखने के लिए सूखी या पीली पत्तियों को समय-समय पर काटते रहें।
6..कीड़ों की नियमित जांच करें। साथ ही जरूरत पड़ने पर पौधों को अलग रखें।

7..नीम के पानी का छिड़काव करने से कीड़े दूर रहते हैं।

8.हर हफ्ते गमलों को थोड़ा घुमाएं, ताकि पौधों को हर दिशा से रोशनी मिल सके।
आईए जाने घर के अंदर कौन-कौन से पौधे हम लगा सकते हैं:

1..स्नेक प्लांट : यह हवा को शुद्ध करता है। इसे बहुत कम पानी की आवश्यकता होती है। क्योंकि इसके पत्ते पानी सोख लेते हैं।कमरे के तापमान को कम करने में यह बेहद प्रभावी है। यह पौधा कम रोशनी और तेज धूप दोनों को अच्छे से सहन कर सकता है। ब्राइट सनलाइट इसके लिए सबसे अच्छी है। यह पौधा रात में भी ऑक्सीजन देता है और घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है इस पौधे को ऑफिस की टेबल में रखने से काम में एकाग्रता और वातावरण में सकारात्मकता आती है।

2..जेड प्लांट :यह हवा को शुद्ध करता है। और तनाव कम करने में मदद करता है। हालांकि, यदि घर में छोटे बच्चे या पालतू हैं, तो इसे उनकी पहुंच से दूर रखें। इस पौधे को कम पानी की जरूरत होती है। घर के अंदर लगाने के लिए एक बेहतरीन पौधा है।

3..सिंगोनियम: यह एक सजावटी पौधा है। घर में सकारात्मक लाने के लिए यह एक बेहतरीन पौधा है।  यह घर की हवा को शुद्ध करता है और हवा से कई तरह के विषैले तत्वों को हटाता है। यह कम रोशनी में भी अच्छी तरह पनपता है। इसे खिड़की के पास रखना बेहतर होता है। यह पौधा नमी पसंद करता है।  इसे सीधी धूप से बचाकर इनडायरेक्ट रोशनी वाली जगह पर रखने से यह पौधा अच्छी तरह पनपता है। सीधी धूप में रखने से इसकी पत्तियां जल सकती हैं इसलिए छायादार जगह पर ,घर के अंदर यह बहुत अच्छा पनपने वाला पौधा है।

4..पीस लिली : यह हवा को शुद्ध करता है व नमी बनाए रखता है, जिससे ठंडक महसूस होती है। इसे ड्रॉइंग रूम व बेडरूम दोनों जगह रखा जा सकता है। यह कम रोशनी वाली जगहों के लिए बेहतरीन है। इस पौधे को सुबह की हल्की धूप चाहिए होती है ,लेकिन तेज दोपहर में इस पौधे की पत्तियां पीली पड़ सकती है या जल जाती है।  यह पौधा रात में भी ऑक्सीजन छोड़ता है ,इसलिए बेडरूम में भी इसे रख सकते हैं। यह पौधा नमी पसंद करता है। रोशनी वाली जगह या खिड़की के पास इस पौधे को रख सकते हैं।

5..क्रोटन:
इस पौधे की पत्तियां बहुत खूबसूरत होती हैं। यह कम रोशनी और कृत्रिम रोशनी में भी अच्छी तरह पनपता है। इसे पानी की आवश्यकता कम होती है, इसलिए मिट्टी सूखने के बाद ही पानी दें। हल्की रोशनी और हवादार जगह में इस पौधे को रख सकते हैं । इस पौधे को भी नमी पसंद है, कई पौधों के साथ रखने से यह पौधा बहुत अच्छा पनपता है। तेज धूप में इस पौधे की पत्तियों का रंग फीका पड़ जाता है। इसलिए इसे घर के अंदर रोशनी और नमी वाली जगह में रख सकते हैं।

6…स्पाइडर प्लाट:
यह हवा को शुद्ध करता है और कई हानिकारक तत्वों को हटाकर ऑक्सीजन का स्तर बढ़ता है। यह कम रोशनी में भी तेजी से बढ़ता है। इस पौधे को घर के अंदर, खिड़की के पास, लिविंग रूम ,स्टडी रूम या बालकनी में रख सकते हैं । जहां तेज रोशनी ना हो सिर्फ ब्राइट सनलाइट हो। इसे रोशनी और हवादार जगह में रखने से यह पौधा बहुत अच्छा पनपता  है। यह एक हैंगिंग प्लांट भी है ,इसलिए घर में लटकने वाली जगह में भी इसे रख सकते हैं। स्टडी टेबल या ऑफिस में इसे रखने से वातावरण में सकारात्मकता बढ़ती है।

7…एग्लोनिमा: यह एक बेहतरीन इंडोर प्लांट है । इसे सही जगह रखने से यह पौधा काफी लंबे समय तक स्वस्थ बना रहता है। यह पौधा घर के अंदर के वातावरण से टॉक्सिन्स को सोखकर हवा को साफ करता है। यह कम रोशनी वाले कोनों, बेडरूम या ऑफिस के लिए उपयुक्त है। तेज सीधी धूप में इस पौधे की पत्तियां जल सकती हैं लेकिन छायादार और रोशनी वाली जगह में यह बहुत सुंदर दिखता है। इसे थोड़ा नमी वाली और हवादार जगह में रखें। स्टडी टेबल के पास रखने से कार्य में एकाग्रता बढ़ती है। इसे बेडरूम में रखना बहुत शुभ माना जाता है क्योंकि इससे घर में   और वातावरण में सकारात्मकता बढ़ती है और यह हवा को शुद्ध करता है।

8..एलोवेरा: यह गर्मी कम करता है और हवा से विषैले पदार्थों को हटाकर ठंडक बढ़ाता है। एलोवेरा रात में ऑक्सीजन छोड़ता है, जिससे कमरे में ताजगी व ठंडक महसूस होती है। इसे ब्राइट सनलाइट में, खिड़की के पास रख सकते हैं । इस पौधे को रसोई में भी रख सकते हैं। इस पौधे को पानी की बहुत कम जरूरत होती है। इसलिए गमले में पानी निकलने के लिए इसका ड्रेनेज होल अच्छा होना जरूरी है। इस पौधे से घर में सुख समृद्धि और सकारात्मकता आती है।

9..एरिका पाम: घर के अंदर यह पौधा बेहतरीन हेयर प्यूरीफायर का काम करता है। इसे लिविंग रूम और या प्रवेश द्वार के पास रख सकते हैं। यह  घर को खूबसूरत लुक देता है और वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा भरता है। इसे रोशनी और हवादार जगह में रखना चाहिए।   तेज धूप में इसके पत्ते पीले या भूरे पड़ सकते हैं। घर के कोने में रखने से यह घर के कोने की सुन्दरता बढ़ा देता है। इसे तेज धूप  या दोपहर की सीधी धूप में रखने से बचना चाहिए। इसे पानी की कम जरूरत होती है,मिट्टी में नमी होना जरूरी है। इसे ऐसी जगह बिल्कुल ना रखें जहां तेज ठंडी हवा या तेज गर्म हवा आती हो।

10..मनी प्लांट: मनी प्लांट एक ऐसा पौधा है जो हर घर में आसानी से मिल जाता है। यह घर को एक खूबसूरत लुक देता है। यह समृद्धि का पौधा भी माना जाता है। इस पौधे को गमले में या सिर्फ पानी में भी लगा सकते हैं। कांच की बोतल में लगाने से यह बहुत  खूबसूरत लुक देता है। इसे घर के अंदर लिविंग रूम में ,घर के कोने में या बालकनी में रख सकते हैं।