भोपाल में गोवंश मांस तस्करी के मामलों को लेकर बुधवार को बजरंग दल सहित कई हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने महापौर मालती राय के 74 बंगले स्थित निवास का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया।
कार्यकर्ताओं ने नगर निगम क्षेत्र में अवैध पशु वध और मांस तस्करी पर कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बंगले के बाहर लगे होर्डिंग पर महापौर मालती राय की तस्वीर पर स्याही से दाढ़ी बनाकर विरोध जताया । इसके साथ ही बंगले के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ किया । कार्यकर्ताओं का कहना था कि यह विरोध नगर निगम की कथित निष्क्रियता और स्लॉटर हाउस से जुड़े मामलों में कार्रवाई न होने के खिलाफ है।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि नगर निगम क्षेत्र में चल रहे पशु वध केंद्रों और अवैध मांस कारोबार पर महापौर को सीधे हस्तक्षेप करना चाहिए। उनका कहना था कि नगर निगम की जानकारी के बिना इतना बड़ा नेटवर्क चलना संभव नहीं है। संगठनों ने 17 दिसंबर 2025 को पुलिस मुख्यालय के सामने पकड़े गए गोमांस से भरे ट्रक का भी जिक्र किया, जिसमें भारी मात्रा में संदिग्ध मांस बरामद किया गया था। उस मामले में स्लॉटर हाउस संचालक असलम चमड़ा को जेल भेजा गया था।
कार्यकर्ताओं का आरोप है कि वह मामला केवल एक कड़ी है, जबकि गोवंश तस्करी का पूरा नेटवर्क अब भी सक्रिय है और उस पर सख्त कार्रवाई की जरूरत है। वहीं पुलिस ने बिना अनुमति के प्रदर्शन किए जाने को लेकर प्रदर्शनकारियों पर संबंधित धाराओं में कार्रवाई की बात कही है। मामले को लेकर शहर में राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है।
*गोवंश तस्करी के खिलाफ महापौर के बंगले पर पोती कालिख, मांगा इस्तीफा*

TAGS:

Leave a Reply