31 अगस्त 2026 :मध्य प्रदेश /भोपाल/
भोपाल के गौहर महल में सावन उत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ इसमें हस्तशिल्प मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए । जिसका समापन कल रविवार को हो गया ।
गौहर महल में हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम द्वारा आयोजित सावन उत्सव और शिल्प मेले’ का रविवार को समापन हो गया। अंतिम दिन गौहर महल के परिसर में शहरवासियों और पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गईं। स्थानीय और प्रदेशभर से आए कलाकारों ने हिस्सा लिया। दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सावन उत्सव के दौरान लगाए गए शिल्प मेले में देश और प्रदेश के विभिन्न अंचलों से आए बुनकरों व शिल्पकारों द्वारा तैयार हस्तशिल्प, पारंपरिक साड़ियों, बाग प्रिंट, और हस्तनिर्मित सजावटी सामानों की जमकर खरीदारी हुई।


Leave a Reply