22 जुलाई 2026:
खबर प्रधान डेस्क:
गमले में पौधे लगाते समय सबसे बड़ी परेशानी तब होती है ,जब मिट्टी में चींटियां, मिलीपीड, सफेद कीड़े या छोटे-छोटे कीट पनपने लगते हैं। ये न सिर्फ मिट्टी को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि धीरे-धीरे पौधे की जड़ों को भी कमजोर कर देते हैं। कई बार पौधा स्वस्थ दिखते हुए अचानक मुरझा जाता है और वजह होती है – मिट्टी में छिपे कीड़े । इन कीटाणु से बचाव के लिए यदि रासायनिक दवाओं के बजाय अगर घरेलू और प्राकृतिक उपाय अपनाए जाएं तो पौधे सुरक्षित भी रहता है और मिट्टी भी उपजाऊ बनी रहती है।
आइए जानते हैं ऐसे आसान और असरदार उपाय ,जिन्हें अपनाकर हम अपने पौधों को हरा-भरा रख सकते हैं।
आईए जानते हैं कुछ घरेलू उपाय जिनसे हम गमले की मिट्टी को स्वस्थ और उपजाऊ बना सकें, और इन हानिकारक कीटाणुओं से मुक्ति पा सके।
1.. नीम का पानी:
नीम की पत्तियों को उबालकर बनाए गए पानी से मिट्टी और जड़ों के आस-पास स्प्रे करें। यह फंगस ग्नैट, कीड़े और हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करता है
2. हल्दी पाउडर का प्रयोग करें:
मिट्टी की ऊपरी परत पर हल्का हल्दी पाउडर छिड़कें। इससे फंगस और कीड़े पनपना बंद हो जाते हैं और मिट्टी की गुणवत्ता बेहतर होती है
3.. दालचीनी पाउडर डालें:
दालचीनी का पाउडर एक नेचुरल एंटीफंगल एजेंट है। यह मच्छर के लार्वा, फंगस और मिट्टी में कीड़ों की वृद्धि को रोकता है
4.. मिट्टी को धूप में सुखायें:
संक्रमित मिट्टी को 2-3 दिन धूप में फैलाकर सुखाने से उसमें मौजूद कीड़े, लार्वा और बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं
5. नीम खली मिलाएँ:
गमले की मिट्टी में 1–2 मुट्ठी नीम खली डालें। यह मिट्टी में छिपे कीड़े और उनके लार्वा को नष्ट करती है और दोबारा कीड़े पनपने से रोकती है
6.. गार्लिक स्प्रे बनाएं:
लहसुन को पानी में पीसकर 6–7 घंटे छोड़ दें, फिर छानकर मिट्टी पर स्प्रे करें। इसकी गंध और तत्व मिट्टी में मौजूद कीड़े और फंगस को खत्म करते हैं
7.. सरसों खली का पानी:
सरसों खली को 2–3 दिन पानी में भिगोकर उसका पानी मिट्टी में डालें। यह कीड़े मारने के साथ-साथ पौधे को पोषण भी देता है
8.. कॉफी ग्राउंड्स:
कॉफी के बचे हुए चूर्ण को मिट्टी की ऊपरी परत पर डालें। यह चींटियों और छोटे कीड़ों को भगाने के साथ मिट्टी को उपजाऊ बनाता है
9.. लकड़ी की राख:
राख मिट्टी की नमी को संतुलित रखती है और कीड़े, फंगस तथा चींटियों को दूर करने में मदद करती है
10. मेथी या अजवाइन का पानी:
मेथी या अजवाइन उबालकर उसका पानी ठंडा कर मिट्टी में डालें। इसकी गंध मिट्टी से कीड़े और फंगस हटाती है
11. साबुन का घोल:
1 लीटर पानी में 1–2 चम्मच सौम्य लिक्विड साबुन मिलाकर मिट्टी पर स्प्रे करने से सफेद कीड़े और एफिड्स नियंत्रित होते हैं
12.. एलोवेरा जेल + पानी:
एलोवेरा का गूदा पानी में मिलाकर मिट्टी में डालें। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो मिट्टी को स्वस्थ रखते हैं
13.. बेकिंग सोडा स्प्रे:
1 लीटर पानी में आधा चम्मच बेकिंग सोडा और कुछ बूंद नींबू का रस मिलाकर मिट्टी पर डालें। यह फंगस और कीड़े पनपने से रोकता है
इन घरेलू उपायों के प्रयोग से मिट्टी में कीड़े, फंगस और हानिकारक बैक्टीरिया खत्म हो जाएंगे और पौधे लंबे समय तक स्वस्थ और हरे-भरे बने रहेंगे।


Leave a Reply