10 अप्रैल 2026:
अपनाएं कुछ घरेलू टिप्स और पायें मनी प्लांट की चमकदार और चौड़ी पत्तियां:
मनी प्लांट एक ऐसा पौधा होता है जिसे हर कोई बहुत पसंद करता है। और सभी के घर में यह आसानी से मिल भी जाता है। ये एक ऐसा इनडोर प्लांट हैं जो कि हर घर में लगा रहता हैं। ऐसे में हर कोई चाहता हैं कि उनके मनीप्लांट में बड़े-बड़े और सुंदर पत्ते आएं। सभी अपने-अपने तरीके से अपने मनी प्लांट की देखभाल करते हैं, किंतु कभी-कभी कुछ जानकारी के अभाव में मनी प्लांट हरा भरा नहीं रह पाता ।
तो आईए जानते हैं मनी प्लांट को हरा भरा और सुंदर कैसे बनाएं।
मनीप्लांट की पत्तियाँ बड़ी और चौड़ी लाने के लिए टिप्स :–
1. ️मनीप्लांट को बड़े गमले में लगाए, बड़े गमले में लगाने से मनी प्लांट की ग्रोथ अच्छी रहती हैं और इसके पत्ते बड़े होते हैं।
2.. बड़े पत्तों के लिए मनीप्लांट को अच्छी तरह से पोषित करना भी जरूरी हैं। इसके लिए मनीप्लांट में वर्मीकम्पोस्ट या गोबर की खाद के साथ चायपत्ती की खाद का भी इस्तेमाल करें। चायपत्ती में प्राकृतिक रूप से नाइट्रोजन होता हैं। इससे पौधे की ग्रोथ अच्छी होती हैं और पत्तियां बड़े-बड़े साइज में आती हैं।
3.. ️मनीप्लांट में बड़े साइज की पत्तियां लाने के लिए मॉस स्टिक (Moss stick) का इस्तेमाल करें। मनीप्लांट के एरियल रूट्स (हवाई जड़े) माॅस स्टिक से अतिरिक्त पोषण और नमी को अवशोषित करते हैं, जिससे पौधे का विकास बेहतर होता हैं और पत्तियां चौड़ी होती हैं, साथ ही मॉस स्टिक पौधे को सहारा प्रदान करता हैं और उसे ऊपर की ओर बढ़ने में मदद करता हैं।
5.. मनीप्लांट के पौधे को हरा-भरा बनाएं रखने के लिए पौधे को इप्सॉम सॉल्ट (Epsom Salt) दें। यह पौधों की ग्रोथ के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। यह न केवल पौधों को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता हैं, बल्कि उनकी जड़ों को भी मजबूत करता हैं, जिससे पौधे तेजी से बढ़ते हैं। एक छोटा चम्मच ‘इप्सॉम सॉल्ट’ को 1 लीटर पानी में अच्छे से घोलकर हर 20-25 दिन में एक बार मनीप्लांट के पौधे में डालें। इसके अलावा ‘इप्सॉम सॉल्ट’ को बॉटल में भरकर मनीप्लांट की पत्तियों पर स्प्रे भी करें।
6.. मनीप्लांट को समय-समय पर काटना-छांटना भी जरूरी हैं। इससे पौधा घना और हरा-भरा बनता हैं, कटाई-छंटाई से पौधे में नई शाखाएं निकलेंगी और उसकी ग्रोथ में तेजी आएगी।


Leave a Reply