29 जुलाई 2026:
खबर प्रधान डेस्क:
देश दुनिया/ चीन/

चीन के किंगहाई क्षेत्र में 5.3 तीव्रता का एक सामान्य भूकंप महसूस किया गया है।  भूकंप के बाद कई आफ्टर शाक्स  भी दर्ज किए गए हैं।  जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया । फिलहाल किसी के जान माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है । प्रशासन और संबंधित एजेंसी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

भूकंप का केंद्र 23 किलोमीटर गहराई पर:
चीन में 5.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र हेवीन शहर से 8 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है ,जो जमीन से 23 किलोमीटर की गहराई में था।
चीन के सिचवान प्रांत में भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत का माहौल है ‌ प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भूकंप की तीव्रता 5.3 मापी गई है।
भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों, ऑफिस और अन्य इमारतें से बाहर निकल आए और खुले स्थानों की ओर भागे।
स्थानीय प्रशासन और आपदा राहत एजेंसी ने  तुरंत हालात का जायजा लेना शुरू किया दिया है।  फिलहाल किसी बड़े  नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
फिर भी कई क्षेत्रों में लोगों में डर का माहौल है ।प्रशासन प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव दलों को सतर्क रखे हुए हैं।
इमारत और सार्वजनिक ढांचों की सुरक्षा जांच की जा रही है। भूकंप के बाद आफ्टर शॉक्स को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है और प्रशासन लगातार दिशा निर्देश जारी कर रहा है।
चीन का यह प्रांत भूकंपीय दृष्टि से क्यों है संवेदनशील:
चीन का यह प्रांत भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है और यहां पहले भी कई बार विनाशकारी भूकंप आ चुके हैं।
5.3 तीव्रता का भूकंप मध्यम तीव्रता का भूकंप माना जाता है किंतु इसके बाद आने वाले झटके स्थिति को प्रभावित कर सकते हैं । इसलिए स्थानीय प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए राहत एजेंसी को पूरी तरह तैयार रखा गया है।
चीन में इस इलाके में बार-बार भूकंप क्यों आते हैं दरअसल उत्तर की ओर बढ़ते हुए यूरेशियम प्लेट की वजह से यह त्रासदियां भारतीय प्लेट यूरेशियन प्लेट्स में आज भी टक्कर जारी है।‌ इसी वजह से हिमालय और तिब्बत का पठार बना हुआ है । भौगोलिक दृष्टि से अगर इस भूकंप को समझे तो यह इलाका भूकंप जोन में आता है और चीन के इस पश्चिमी इलाके में लगातार भूकंप आते रहते हैं । यहां पर इंफ्रास्ट्रक्चर इन सामान्य झटकों को झेलने के लिए पूरी तरह से तैयार बनाए जाते हैं किंतु अगर रेक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता बढ़ती है तो स्थितियां गंभीर हो जाती है ।
अब बहुत बड़ा सवाल यह है कि आखिर बार-बार धरती क्यों कांप रही है ।  धरती के कई क्षेत्र में लगातार भूकंप का आना किसी बड़ी तबाही या बड़े विनाश का संकेत तो नहीं है।

Share