Share


12 मार्च 2026:
मध्य प्रदेश:

19 मार्च 2026 चैत्र नवरात्र प्रारंभ:
मध्य प्रदेश के नलखेड़ा में स्थित है मां बगलामुखी का मंदिर।
19 मार्च से चैत्र नवरात्रि शुरू हो रही  है । मां बगलामुखी के मंदिर में चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारियां जोर-जोर से की जा रही है।  नवरात्र के दिनों में दर्शन व्यवस्था को लेकर भी मंदिर समिति द्वारा कुछ विशेष जारी किए गए हैं।
जिसमें मंदिर के गर्भग्रह में किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं होगी । सभी श्रद्धालुओं और दर्शनार्थियों को गर्भग्रह के बाहर से ही दर्शन करने होंगे।
नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ माता के मंदिरों में उमड़ पड़ती है। आम नागरिकों की सुरक्षा हेतु मंदिर समिति द्वारा यह आदेश जारी किए गए हैं।
यह आदेश सिर्फ नवरात्र के दिनों तक ही लागू रहेगा । नवरात्रि के बाद सुबह 7 से 10 बजे तक गर्भ गृह में श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे।

मंदिर प्रबंध समिति के सचिव और तहसीलदार प्रियंक श्रीवास्तव ने आदेश जारी कर श्रद्धालुओं को गर्भ ग्रह में  प्रवेश की अनुमति ,इसके अलावा VIP और VVIP दर्शन भी पूरी तरह बंद रहेंगे।

मां बगलामुखी के मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन आते हैं।‌ नवरात्र के दिनों में यह संख्या कई गुना बढ़ जाती है।  जिसे देखते हुए मंदिर समिति ने दर्शन व्यवस्था हेतु आदेश जारी किए हैं।
सभी श्रद्धालु आसानी से और कम समय में दर्शन कर सके ,इसे लेकर व्यवस्थाएं की जा रही है।

इस नवरात्र में बगलामुखी मंदिर में श्रद्धालुओं को सुगम आसानी से और कम समय में माता के दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु आदेश जारी किए गए हैं।
इस आदेश के अनुसार इसमें VIP और VVIP दर्शन पूरी तरह से बंद करने के निर्णय लिए गए हैं।


Share