23 जुलाई 2026:
खबर प्रधान डेस्क:
देश /नई दिल्ली/
नीट पेपर लीक होने मामले में देश भर में छात्र सड़कों पर हैं। जंतर मंतर में झड़प के बाद सुरक्षा भी सख्त कर दी गई है । कॉकरोच जनता पार्टी के ‘चलो सांसद’ प्रदर्शन के कारण सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।
राजधानी दिल्ली में जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से आम जनजीवन और सार्वजनिक परिवहन पर गहरा असर पड़ रहा है। किंतु सरकार के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने आज गुरुवार को भी दिल्ली के मेट्रो के 16 प्रमुख स्टेशनों को बंद रखने का फैसला किया है।
दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद होने पर सुप्रीम कोर्ट का संज्ञान:
कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन की याचिका पर सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा है कि यदि दोपहर तक मेट्रो स्टेशन नहीं खोले गए तो सुप्रीम कोर्ट स्वयं इसमें दखल देगा।
आज सुप्रीम कोर्ट के बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास सिंह ने मेट्रो स्टेशन के बंद होने के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। इस याचिका में उन्होंने वकीलों, वादियो और अदालतीं कर्मचारियों को सीमित एंट्री देने का अनुरोध किया।
आज सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट विकास सिंह ने CJI के सामने यह मुद्दा उठाया। उन्होंने अदालत के सामने यह आग्रह करते हुए कहा कि उन वकीलों और मुकदमे से जुड़े हुए लोगों और सुप्रीम कोर्ट में आने-जाने का वैध पास वाले कर्मचारियों को इस स्टेशन के इस्तेमाल करने की अनुमति दी जाए।
चीफ जस्टिस ऑफ़ इंडिया ने इस मुद्दे पर संज्ञान लेते हुए कहा कि जिनके पास प्रवेश का वैध पास है जो रजिस्ट्री के कर्मचारी हैं ,उन्हें उचित सुरक्षा जांच के बाद मेट्रो स्टेशन पर उतरने की अनुमति दी जाए । साथ यह भी कहा कि यदि दोपहर तक इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो इस मामले में वह हस्तक्षेप करेंगे।
आज सुप्रीम कोर्ट में वकीलों के अनुपस्थिति के कारण कोई भी प्रतिकूल आदेश पारित नहीं होगा।
सीजेआई ने एक सर्कुलर जारी करते हुए कहा कि वकीलों की गैर मौजूदगी की वजह से कोई भी प्रतिकूल आदेश पारित न किया जाए।
आज लगातार दूसरे दिन भी 16 मेट्रो स्टेशन को बंद रखा गया:
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के जारी प्रदर्शन में भीड़ बढ़ने के कारण यह कदम उठाया है। हालांकि उन्होंने राजीव चौक मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों के लिए लाइन बदलने की सुविधा उपलब्ध करने की बात कही। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि अगले आदेश तक 16 मेट्रो स्टेशन बंद रखे गए हैं।


Leave a Reply