भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा में शामिल होने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने इस साल विशेष तैयारी की है l केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह घोषणा की है कि ,इस वर्ष रथ यात्रा के दौरान पूरे देश से जगन्नाथ पुरी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे द्वारा 300 से अधिक विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा l साथ ही केरल के ओणम त्योहार के अवसर पर भी 100 से ज्यादा विशेष ट्रेनें चलाई जाएगी l मंत्री जी ने बताया कि रेलवे का उद्देश्य त्योहारों के दौरान यात्रा करने वाले लोगों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना है l
रेल मंत्री अश्विनी अश्विनी वैष्णव ने पुरी पहुंचकर उड़ीसा के मुख्यमंत्री मोहन चारण माझी के साथ रथ यात्रा की तैयारी का जायजा लिया l इस दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन और उसके आसपास की सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया l भीड़ नियंत्रण, यात्रियों का आवागमन, सुरक्षा व्यवस्था और ट्रेन संचालन की तैयारी की समीक्षा भी की l साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए l रेलवे और स्थानीय प्रशासन से उन्हें अवगत कराया गया कि इस बार श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए विस्तृत ऑपरेशनल योजना बनाई गई है l जिससे कि किसी भी यात्री को कोई असुविधा न हो l और साथ ही किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति निर्मित ना हो सके l इस निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री मोहन चारण माझी और रेल मंत्री ने नई पूरी -कोरापुट -पुरी एक्सप्रेस को हरी झंडी भी दिखाई l यह ट्रेन श्री क्षेत्र पुरी को सबर श्री क्षेत्र कोरापुट से सीधे जोड़ती है l मुख्यमंत्री मोहन चारण माझी ने कहा कि यह रेल सेवा तटीय पश्चिमी और दक्षिणी उड़ीसा के बीच संपर्क को और मजबूत करेगी एवं भगवान जगन्नाथ के भक्तों के लिए यह एक विशेष उपहार साबित होगी l
इस ट्रेन से यहां के धार्मिक पर्यटन के साथ ही स्थानीय व्यापार और अर्थव्यवस्था को भी नई गति प्राप्त हो सकेगी l
जगन्नाथ यात्रा रथ यात्रा के लिए रेलवे का महा आयोजन: 300 से अधिक स्पेशल ट्रेन चलाएंगे.


Leave a Reply