21 अप्रैल 2026:
उत्तर प्रदेश/ नोएडा/
सोशल मीडिया के जरिए जालसाज हो रहे सक्रिय -खुद को एयरपोर्ट से जुड़ा हुआ अधिकारी बता रहे:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश के नोएडा में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे जेवर एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन किया। बताया जा रहा है कि यह एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा। इसका शिलान्यास 2021 में हुआ था और यह एयरपोर्ट लगभग 11200 करोड रुपए की लागत से बना है। जो दिल्ली एनसीआर के लिए दूसरा प्रमुख हवाई अड्डा होगा। इसकी सबसे खास बात यह है कि दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे के पास है और आने वाले समय में मेट्रो और हाई स्पीड रेल से भी जोड़ा जाएगा।
लेकिन आज हम बात कर रहे हैं —जेवर एयरपोर्ट पर जॉब के नाम पर फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों को नौकरी और टैक्सी सेवा का झांसा देकर ठगी करने की कोशिश की जा रही है। एयरपोर्ट में जॉब के नाम पर जालसाज सक्रिय हो गए हैं। जालसाज एयरपोर्ट एयरपोर्ट की तस्वीर विमान के खड़े होने की तस्वीर सांझा कर लोगों को फंसाने का काम कर रहे हैं।
वे खुद को एयरपोर्ट का अधिकारी या एजेंसी का कर्मचारी बताकर, फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों को नौकरी ,टैक्सी सेवा का झांसा देकर ठगी की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कई पेज बनाए हैं। जिसमें एयरपोर्ट के चालू होने की कई तस्वीरें हैं कई फर्जी वीडियो भी हैं। जबकि वास्तविकता यह है कि अभी सिर्फ एयरपोर्ट का उद्घाटन हुआ है ,विमान सेवा अभी शुरू नहीं हुई है।
10वीं और 12वीं के लोगों को बनाया जा रहा निशान:
जेवर एयरपोर्ट से विमान की उड़ाने शुरू करने के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय से एयरपोर्ट सिक्योरिटी प्रोग्राम मिलने का अभी इंतजार है। साइबर ठग एयरपोर्ट के नाम पर सबसे अधिक दसवीं और बारहवीं पास लोगों को निशाना बना रहे हैं। जिसमें स्टाफ से संबंधित, सिक्योरिटी गार्ड ,हेल्पर ,टैक्सी सेवा से संबंधित आवेदन पत्र आमंत्रित करवा रहे हैं । और बड़ी संख्या में लोग आवेदन कर रहे हैं।
आपको बता दें की नोएडा के जेवर एयरपोर्ट के नाम पर 2442 पदों पर फर्जी भर्ती निकाली गई है। इनमें लीडर ,ग्राउंड स्टाफ के साथ कार्गो एग्जीक्यूटिव के पद तक शामिल है। इस पर जी पोर्टल पर आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून 2026 बताया जा रहा है।
फर्जी वेबसाइट :
आपको सावधान किया जा रहा है कि niaitport.densehq.co की फर्जी वेबसाइट पर आवेदन पत्र आमंत्रित किये जा रहे हैं। यह एक फर्जी वेबसाइट है, जिसे सोशल मीडिया पर नौकरी देने के नाम पर बनाई गई है।
यह आवेदन सोशल मीडिया, फेसबुक, इंस्टाग्राम सहित कई अन्य प्लेटफार्म पर दिए जा रहे हैं । एयरपोर्ट से जुड़े कई सैकड़ो वीडियो भी अपलोड किए गए हैं। जिसमें फेसबुक में JOBS NOW के नाम से भी वीडियो डाला जा रहा है। जिसमें दसवीं और बारहवीं पास आवेदकों को मौका देने की बात कही जा रही है।
एयरपोर्ट पर आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट:
एयरपोर्ट पर नौकरी के लिए niairport.in ही आधिकारिक वेबसाइट है। इसके अलावा किसी अन्य वेबसाइट या लिंक पर भरोसा ना करें। और संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के बाद ही आवेदन करें।
आपको बता दें कि जेवर के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सिर्फ अभी उद्घाटन हुआ है और अभी विमान सेवा शुरू नहीं की गई है।
सावधान रहें सुरक्षित रहें।


Leave a Reply